Hindi News

उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 1697 पद रिक्त, अधिसूचना जारी, 15 अक्टूबर से पहले करें Apply, जान लें पात्रता 

Published:
उत्तर मध्य रेलवे में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। 16 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकता है?
उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 1697 पद रिक्त, अधिसूचना जारी, 15 अक्टूबर से पहले करें Apply, जान लें पात्रता 

North Central Railway Recruitment 2024: उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रयागराज, आगरा, झांसी वर्कशॉप और अन्य डिवीजन या यूनिट में की जाएगी।

रिक्त पदों की संख्या कुल 1697 है। प्रयागराज डिवीजन में 364, ELECT डिपार्टमेंट में 339,  झांसी डिविजन में 528, वर्कशॉप झांसी में 170 और आगरा डिवीजन में 296 पद खाली है। उम्मीदवारों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए  फीस माफ की गई है।

शैक्षणिक योग्यता (RRC NCR Recruitment Eligibility)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से  50% अंकों के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा (Railway Vacancy Age Limited)

आवेदन करने के न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल,  पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई एग्जामिनेशन में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।  शॉर्ट लिस्ट किए गए कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी।

ऐसे करें आवेदन (Steps to apply)

  • सबसे पहलेऑफिशियल वेबसाइट https://rrcpryj.org/  पर जाए।
  • होम पेज पर लॉगिन करें लॉगिन करें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी सही-सही भरें।  जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
railway recruitment
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews