Hindi News

मल्लिकार्जुन खरगे को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का करारा जवाब, कहा – ‘कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, तलाक लेना पड़ा ‘

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
राज्यसभा में हुई टिप्पणी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल ‘शादी और तलाक’ वाली टिप्पणी ने पुराने गठबंधन की सियासत को फिर चर्चा में ला दिया है जिससे 2019 के कर्नाटक राजनीतिक घटनाक्रम और गठबंधन की सच्चाई पर नई बहस शुरू हो गई है।
मल्लिकार्जुन खरगे को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का करारा जवाब, कहा – ‘कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, तलाक लेना पड़ा ‘

राज्यसभा में एक हल्की-फुल्की टिप्पणी से शुरू हुआ मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा है कि उनका गठबंधन एक “जबरन शादी” जैसा था, जिसे खराब रिश्तों के कारण खत्म करना पड़ा। वहीं इस बयान ने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में चुटकी लेते हुए कहा कि जेडी(एस) का “प्यार कांग्रेस के साथ और शादी बीजेपी के साथ” जैसा रुख है।

वहीं इस पर जवाब देते हुए एचडी देवेगौड़ा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन मजबूरी में हुआ था और बाद में हालात ऐसे बने कि उन्हें इससे अलग होना पड़ा। उन्होंने साफ किया कि यह रिश्ता सम्मानजनक नहीं था।

जानिए क्या है कर्नाटक गठबंधन विवाद?

दरअसल 2019 में कर्नाटक की राजनीति में जेडी(एस)-कांग्रेस गठबंधन का गिरना एक बड़ा घटनाक्रम था। बता दें कि उस समय सरकार बनने के बाद भी दोनों दलों के बीच तालमेल की कमी लगातार सामने आती रही थी। दरअसल एचडी देवेगौड़ा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने ही विधायकों को संभालने में विफलता दिखाई जिससे सरकार कमजोर हुई। उनका कहना है कि कई विधायकों के दल बदलने के पीछे कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान जिम्मेदार थी।

कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

वहीं 2019 में जेडी (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के पतन का जिक्र करते हुए गौड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। दरअसल उन्होंने दलबदल के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “कितने कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हुए और उन्हें किसने भेजा, यह अब सबको पता है” गौड़ा ने यह भी कहा कि ‘गठबंधन उन्होंने नहीं तोड़ा, बल्कि वे खुद ही अलग हो गए। कांग्रेस नेताओं ने मुझे उनसे अलग होने और अधिक स्थिर गठबंधन बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा।’

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews