पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (PNB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://pnb.bank.in/Recruitments.aspx पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर वेतन की जानकारी मौजूद है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 5,138 है। जिसमें जनरल के लिए 2383, ईडब्ल्यूएस के लिए 464, ओबीसी के लिए 1110, एसटी के लिए 294 और एससी के लिए 887 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। सबसे अधिक पद उत्तर प्रदेश सर्किल में 814 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल सर्कल में 532 और पंजाब सर्कल में कुल 462 पदों पर भर्ती होगी।
इतनी है फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है। महिलाओं के लिए फीस 708 रुपये है। एससी/एसटी/PwBD के लिए 236 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
कौन कर सकता है फॉर्म?
योग्यता:- मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज/यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। 31 दिसंबर 25 तक परिणाम घोषित होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम के लिए पंजीकरण किया है, 1 जनवरी 2026 तक उनके ग्रेजुएशन समाप्ति का समय 4 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग 12 महीने होगी। जिसमें दो सप्ताह बेसिक ट्रेनिंग और 50 सप्ताह ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाया जाएगा।
आयु सीमा:- निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि 2 जनवरी 1998 से लेकर 1 जनवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5, ओबीसी को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। इसका मध्य इंग्लिश या हिंदी होगा।
जनरल एंड फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वानटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर नॉलेज चार अलग-अलग सेक्शन इसमें शामिल होंगे। प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फिर लोकल लैंग्वेज टेस्ट का आयोजन होगा।
ग्रामीण/सेमी अर्बन/अर्बन क्षेत्र में नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं मेट्रो सिटी के लिए प्रतिमाह स्टाइपेंड 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
यहाँ देखें नोटिफिकेशन




