रेलवे की एनटीपीसी ग्रेजुएशन लेवल सीबीटी 1 एग्जाम 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। आरआरबी अपनी किसी भी परीक्षा का एडमिट कार्ड एक्जाम डेट से चार दिन पहले जारी करता है। 16 मार्च करीब है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
अगर आपने भी उसे एग्जाम के लिए अप्लाई किया है तो आप भी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। चलिए आसान स्टेप्स में हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका जानते हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- RRB NTPC admit card 2026 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड की एक्टिव लिंक दिखाई देगी, इस पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज ओपन होगा, जहां पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ़ बर्थ सबमिट करना होगा।
- यह सारी चीज सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
SMS और Email की भी है सुविधा
अगर आप आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते तो एसएमएस और ईमेल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर अभ्यर्थियों को लिंक भेजी जाएगी। इस लिंक पर क्लिक कर लॉगिन डिटेल दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड किया जा सकता है।
कब और कैसी है परीक्षा
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन देश भर में किया जाने वाला है। अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25 और 27 मार्च को आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा में 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। हर उत्तर के लिए एक नंबर निर्धारित किया गया है। इसमें गणित के 30, सामान्य जागरूकता के 40 और रिजनिंग के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 90 मिनट का समय होगा।






