राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 थी। 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जो उम्मीदवार अबतक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे एसएसओ राजस्थान SSO ID (sso.rajasthan.gov.in) या विभाग के पोर्टल (lsg.urban.rajasthan.gov.in) के माध्यम से नई तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य सभी शर्तें और नियम पहले की तरह ही रहेंगे। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही  राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) पंजीकरण करा लिया है और शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा

ध्यान रहे अभ्यर्थी कुल 183 नगरीय निकायों में से केवल एक ही निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर सभी फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे। फॉर्म भरते समय आवेदक की लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022’ के तहत की जा रही है।

​Rajasthan Safai Karmchari Bharti Details

संस्था का नाम: संगठन स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर

पद का नाम: सफाई कर्मचारी (संविदा)

पदों का विवरण (कुल पद- 24,752 )

• गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP Area): 174 नगरीय निकायों में 24,277 पद
• अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area): 9 नगरीय निकायों में 475 पद

आयु सीमा: 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। राजस्थान के आरक्षित वर्गों एवं महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 से 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

​शैक्षणिक योग्यता: योग्यता की अनिवार्यता नहीं है। अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र/राज्य सरकार के उपक्रम या अधिकृत ठेकेदार/संस्था से न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य का अनुभव होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: सामान्य (अनारक्षित) श्रेणी के लिए ₹600 और आरक्षित वर्ग/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹400।

​चयन प्रक्रिया : कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DoIT&C) के सॉफ्टवेयर से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा होगी। संबंधित नगरीय निकाय के 1 वर्ष के अनुभवी स्थानीय अभ्यर्थियों को लॉटरी में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

​वेतन: ‘राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स, 2022′ के तहत संविदा अवधि के दौरान ₹7,410 प्रतिमाह का नियत मानदेय मिलेगा। 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद कर्मचारियों को नियमित करने का प्रावधान है।

Rajasthan Safai Karmchari Bharti Notification