Hindi News

ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, RBI ने निकाली 650 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

Published:
आरबीआई ने बंपर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। 600 से अधिक पदों के लिए एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, RBI ने निकाली 650 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती (RBI Recruitment 2026) निकाली है। एप्लीकेशन प्रोसेस 16 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक जारी रहेगा।  परीक्षा की संभावित तिथि भी घोषित हो चुकी है। आरबीआई ने वैकेंसी से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसे पढ़ने के बाद ही उम्मीदवारों को आवेदन करने की सलाह दी जाती है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर डेडलाइन खत्म होंने से पहले फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 650 है। जिसमें से जनरल के लिए 346, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, ओबीसी के लिए 99, एसटी के लिए 37 और एससी के लिए 110 पद खाली हैं। एक्स सर्विसमैन के लिए 79 पद रिक्त हैं। बाकी पद पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं।

आवेदन करते समय ओबीसी और जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये प्लस 18% जीएसटी शुल्क भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये प्लस 18% जीएसटी है।

योग्यता और आयु सीमा

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बैचलर्स डिग्री में 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर ज्ञान और जिस क्षेत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां की क्षेत्रीय भाषा आनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 फरवरी 1998 से लेकर 1 फरवरी 2006 के बीच होनी चाहिए। एसस/ एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूडी जनरल उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में कुल तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 11 अप्रैल 2026 को होने वाला है। इसमें चयनित मुख्य परीक्षा में शामिल हो पाएंगे, जिसका आयोजन 7 जून 2026 को होगा। अंतिम चरण लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट का होगा। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

प्रीलिम्स में100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित 30 प्रश्न शामिल होंगे। न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित 35-35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट होगी। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल पांच विषय शामिल होंगे-इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, कंप्यूटर नॉलेज और जनरल अवेयरनेस। प्रत्येक सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 135 मिनट होगी।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। वर्तमान में आरबीआई अस्सिटेंट की सैलरी करीब 58,514 रुपये प्रतिमाह है।

यहाँ देखें अधिसूचना
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews