Hindi News

RRB ALP भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, कैसे करें चेक? देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी असिस्टेंट लोकोपायलट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। 18 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। 
RRB ALP भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, कैसे करें चेक? देखें लिंक और स्टेप्स 

रेलवे भर्ती बोर्ड में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का (RRB ALP 2024) फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। फिलहाल गोरखपुर जोन के लिए परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसे उम्मीदवार http://www.rrbgkp.gov.in पर जल्द ही आरआरबी के अन्य वेबसाइट पर भी चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयनित किया गया है। मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर के बीच आयोजित किया गया था। परिणाम पीडीएफ़ फॉर्म में जारी किए गए हैं, जिसमें सिलेक्टेड उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है। कुल 119 कैंडिडेट्स को चयनित किया गया है। कुछ उम्मीदवारों का रोल नंबर प्रस्तुत दस्तावेजों में कमियां, निर्धारित शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता, बायोमेट्रिक सत्यापन और उम्मीदवार की वास्तविकता, निर्धारित चिकित्सा श्रेणी में चिकित्सीय रूप से आयोग होने पर शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbgkp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CEN 01/2024 आरआरबी एएलपी फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर चेक करें। आप ctrl+F का इस्तेमाल करके अपने रोल नंबर को सर्च कर सकते हैं।
  • इसके बाद पीडीएफ को डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कितने पदों पर भर्ती होगी?

आरआरबी एएलपी सीबीटी-1 का आयोजन 24 से लेकर 29 नवंबर के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। इसमें चयनित उम्मीदवारों को सीबीटी- 2 में शामिल होने की अनुमति थी। जिसका आयोजन 19 और 20 मार्च को किया गया था। सीबीएटी रिजल्ट 1 अक्टूबर को जारी किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में शामिल होने की अनुमति थी। जिसके बाद 3 नवंबर को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। इस साल भर्ती परीक्षा के तहत कुल 18799 पदों पर भर्ती होने वाली है। जनरल के लिए 8149, एससी के लिए 2735, एसटी के लिए 1579, ओबीसी के लिए 4538, ईडब्ल्यूएस के लिए 1798 और एक्स सर्विसमैन के लिए 1883 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति रेलवे के 16 अलग-अलग जोन में होगी। नियुक्ति के बाद लेवल 2 के तहत 19000 रुपये इनिशियल सैलरी प्रतिमाह मिलेगी।

G40jskwXIAAW46h
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews