Hindi News

RRB ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें डायरेक्ट लिंक 

Published:
रेलवे ने आरआरबी लेवल-1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
RRB ग्रुप-डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें डायरेक्ट लिंक 

देशभर विभिन्न शहरों में आरआरबी ग्रुप-डी परीक्षा 27 नवंबर से लेकर 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 24 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लिंक एक्टिव हो चुका है। आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी हार्ड कॉपी के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

बता दें परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र नाम और पता के साथ अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। कैंडीडेट्स को हॉल टिकट और वैलिड फोटो आईडी के साथ उपस्थित होना होगा। प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखने और इसमें कोई बदलाव न करने की सलाह दी जाती है।  इंटिमेशन पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर CEN 08/2024 RRB Level-1 ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। सारी जानकारी सत्यापित करें। फिर डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

आरआरबी लेवल-1 परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक 

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू होगी। 30 मिनट पहले यानि सुबह 8:30 बजे प्रवेश शुरू होगा। रिपोर्टिंग टाइम 1 घंटे 30 मिनट पहले निर्धारित की गई है। यदि कैंडीडेट्स को 8 बजे परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगा। एंट्री का समय 12:15 बजे है। वहीं तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे शुरू होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सेलेक्शन प्रोसेस जान लें

उम्मीदवारों का चयन कम्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। जनरल साइंस और गणित सेक्शन में 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस और करेंट एफेयर्स सेक्शन में 20 और जनरल इंटेलिजेन्स एंड रिजनिंग सेक्शन में 30 सवाल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। इस साल 32438 पदों पर भर्ती होने वाली है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह भी दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews