Hindi News

RRB ग्रुप-D भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, रेलवे ने जारी किया नोटिस

Published:
रेलवे लेवल-1 परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एडमिट कार्ड और शहर सूचना पर्ची की संभावित तिथि भी घोषित हो चुकी है। आइए जानें अब एग्जाम कब होगा?
RRB ग्रुप-D भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, रेलवे ने जारी किया नोटिस

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल-1 परीक्षा से संबंधित अहम नोटिस जारी किया है। तारीखों में बदलाव किया गया है। 1 से 16 जनवरी से बीच होने वाले एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। अब परीक्षा 8, 9 जनवरी और 2, 3, 4, 5, 6, 9, 10 फरवरी को होगा। जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 30 से 31 दिसंबर के बीच शहर सूचना पर्ची पर उपलब्ध हो सकती है। वहीं एडमिट कार्ड चार दिन पहले जारी होंगे। 8 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए ई-हॉल टिकट लिंक 4 जनवरी तक एक्टिव हो सकता है। शहर सूचना पर्ची से संबंधित नोटिफिकेशन उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के जरिए भेजा जाएगा, जिसे उन्होंने आवेदन के दौरान दर्ज किया था।

हेल्पडेस्क भी गठित

पासवर्ड और लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार प्रवेश पत्र और शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। किसी प्रकार के स्पष्टीकरण या समस्या को लेकर उम्मीदवार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए +91 9513631887 पर कॉल करना होगा। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर से ही शुरू हो चुकी है। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट मोड में तीन शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट होगी। शिफ्ट-1 सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगा। शिफ्ट-2 दोपहर 12:45 बजे से लेकर 2:15 बजे तक चलेगा। वहीं तीसरी शिफ्ट शाम 5:00 बजे से लेकर 6:30 बजे तक चलने वाली है। इस साल कुल 32,438 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Login के लिंक पर क्लिक करें।
  3. आधार या आरआरआर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। सारी जानकारी सत्यापित करें।
  5. प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसका प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा नोटिस
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews