Hindi News

RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के जुड़े नियम बदले, उम्मीदवारों को मिली राहत, योग्यता में छूट, देखें खबर

Published:
रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी में वृद्धि हुई है। न्यूनतम योग्यता में अभ्यर्थियों को छूट दी गई है। 23 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
RRB Group D: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के जुड़े नियम बदले, उम्मीदवारों को मिली राहत, योग्यता में छूट, देखें खबर

RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने अभ्यर्थियों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मानदंडों में छूट प्रदान की है। अब किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान ने दसवीं पास या आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स लेवल-1 भर्ती के लिए फॉर्म पर पाएंगे।

बता दें कि इससे पहले आरआरबी ग्रुप-डी तकनीकी विभागों के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होने के साथ एनसीविटी दवारा मान्यता प्राप्त संस्थान ने आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, टेक्निकल काम के लिए दसवीं पास भी युवा भी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने नोटिस भी जारी किया है।

रिक्त पदों की संख्या बढ़ी (RRB Level-1 Vacancy 2025)

रेलवे ग्रुप डी भर्ती से संबंधित एक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि हुई है। अब कुल 58242 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इससे पहले रिक्त पदों की संख्या 32438 थी।

जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया (Railway Bharti 2025)

रेलवे ग्रुप डी भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों की नियुक्ति कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर होगी। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये है। पीडीडब्ल्यू, महिला, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, एसटी, एससी अल्पसंख्यक समुदाय और ईबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है। एप्लीकेशन पोर्टल खोलते ही उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

rrb group d recruitment

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews