RRB ग्रुप-D भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 22195 पद खाली, नोटिफिकेशन जारी 

रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। 10वीं पास या आईटीआई होल्डर्स के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए चयन प्रक्रिया और फीस के बारे में जानें
RRB 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी यानि लेवल 1 वैकेंसी (RRB Group D 2025) से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाकर 2 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 4 मार्च 2026 है।

फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें महत्वपूर्ण तारीखों के साथ-साथ पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है। आवेदन पत्र  में सुधार के लिए करेक्शन पोर्टल 5 मार्च से लेकर 14 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। स्क्राआईबी कैंडिडेट के लिए पत्र उम्मीदवार 15 मार्च से लेकर 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

22 हजार से अधिक पद खाली

रिक्त पदों की संख्या कुल 22195 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), पॉइंट्समैन बी, असिस्टेंट लोको शेड समेत विभिन्न पदों पर होगी। वैकेंसी को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। वैकेंसी को रेलवे के अलग-अलग जोन में बांटा गया है। सबसे ज्यादा पद नॉर्दर्न रेलवे नई दिल्ली जोन में रिक्त हैं, 3537   पदों पर भर्ती होने वाली है। वही सेंट्रल रेलवे में रिक्त पदों की संख्या 2012 है।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, PwDB, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

कौन भर सकता है फॉर्म?

मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई होल्डर या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। पहले चरण में सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रश्न पत्र 4 सेक्शन में विभाजित होगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या कुल 100 होगी। जनरल साइंस और गणित से संबंधित 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित 30 और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स से संबंधित 20 प्रश्न शामिल होंगे।

पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान प्रत्येक गलत उत्तर के लिए होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी।। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का आयोजन भी किया जाएगा।

इतना होगा वेतन 

अधिसूचना के मुताबिक नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल सुविधा, नाइट ड्यूटी भत्ता और ओवरटाइम पे जैसी सुविधा भी मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews