रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 (RRB JE 2025) के शेड्यूल में बदलाव किया है। नई तारीख भी घोषित हो चुकी है। देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी को आयोजित होगी। इससे पहले एग्जाम 3 मार्च को खत्म होने वाला था। इससे संबंधित नोटिस भी रेलवे ने जारी किया है।
शहर सूचना पर्ची के लिंक भी एक्टिव हो चुका है। इसमें उन शहरों की जानकारी दी गई है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए जाएंगे। उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbbhopal.gov.in) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की संभावित तारीख भी रेलवे ने घोषित कर दी है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर CEN 05/2025 आरआरबी जेई सिटी इंटीमेशनल स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- स्क्रीन शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम, पता और जरूरी गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बिना कैंडीडेट्स को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। केवल हार्डकॉपी की मान्य होगी।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार ऑरिजिनल आधार कार्ड या ई-आधार की प्रिंटेड कॉपी के साथ उपस्थित होने की सलाह रेलवे ने दी है। उम्मीदवारों को लॉग इन करके आधार के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करने की सलाह रेलवे ने दी है।
तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा
आरआरबी जेई स्टेज-1 भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे होगी। रिपोर्टिंग टाइम 7:30 बजे हैं। वहीं 8:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे शुरू होगी, रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:15 बजे है। तीसरी शिफ्ट दोपहर 4:30 बजे शुरू होगी, उम्मीदवार दोपहर 3 बजे रिपोर्ट कर पाएंगे।
यहाँ देखें नोटिस




