आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (RRB NTPC Exam 2026) पर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 7 मार्च को शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbajmer.gov.in/ ) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।
शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी उपलब्ध होती है। ताकि उम्मीदवार यात्रा और आवास की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर सकें। यह एडमिट कार्ड नहीं होता। इसमें परीक्षा केंद्र का नाम और पता समेत कई जानकारी उपलब्ध नहीं होती।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “CEN 06/2025 आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सिटी इंटीमेशन” से स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें और डाउनलोड करें।
- जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार हेल्प डेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सुविधा सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए +91 9513632564 पर संपर्क करना होगा।
शहर सूचना पर्ची के लिए डायरेक्ट लिंक
वैकेंसी और चयन प्रक्रिया
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के तहत कुल 5810 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी- 2, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख घोषित हो चुकी है।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 16 मार्च से लेकर 27 मार्च तक किया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक शहर सूचना पर्ची 10 दिन पहले जारी होगी। वहीं एडमिट कार्ड 4 दिन पहले उपलब्ध होंगे। 16 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 मार्च को जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।






