Hindi News

RRB NTPC यूजी पर बड़ी अपडेट, एप्लीकेशन स्टेटस जारी, अगस्त में परीक्षा, शेड्यूल उपलब्ध, जानें एग्जाम पैटर्न 

Published:
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा अगस्त में शुरू होने वाली है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
RRB NTPC यूजी पर बड़ी अपडेट, एप्लीकेशन स्टेटस जारी, अगस्त में परीक्षा, शेड्यूल उपलब्ध, जानें एग्जाम पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 8 जुलाई को रेलवे भर्ती बोर्ड ने सप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in/ पर जाकर यह चेक सकते हैं कि आवेदन स्वीकार हुआ है आवेदनों की स्थिति का लिंक एक्टिव हो चुका है।  रिजेक्ट किए गए एप्लीकेशन की वजह भी रेलवे ने बताई है।

एप्लीकेशन स्टेटस के बारे में उल्लिखित उम्मीदवारों उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एसएमएस या ईमेल भेजा जाएगा। स्वीकार किए गए आवेदनों की उम्मीदवारी पूरी तरीके से अनंतिम है। उम्मीदवारी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण पर या उसके बाद रद्द की जा सकती है। यदि उनके द्वारा अपने आवेदन में कोई कमी या गलत रिकॉर्ड या उत्तर प्रस्तुत किया जाता है या भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कदाचार करते हुए पकड़ा जाता है, तो उम्मीदवार रद्द की जा सकती है।

कब होगी RRB NTPC UG परीक्षा?

कुछ दिन पहले ही आरआरबी एनटीपीसी नॉन टेक्निकल कैटेगरी के लिए तारीखों की घोषणा की गई थी। देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में किया जाएगा। 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। वहीं चार दिन पहले  कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड पब्लिश किए जाएंगे। अपडेट्स के लिए अभ्यर्थियों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, स्किल टेस्ट दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। तीन सेक्शन शामिल होंगे। गणित के 30, जनरल इंटेलिजेंस एंड रिजनिंग के 30 और जनरल अवेयरनेस से जुड़े 40 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीटी-1 की अवधि 90 मिनट होगी। कुल अंक 100 होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उत्तर गलत होने पर 1/3 अंक की कटौती होगी। इस साल कुल 3445 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

062024-ApplicationStatus_हिन्दी
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews