Hindi News

उम्मीदवार ध्यान दें, RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 2 से 20 मार्च तक एग्जाम 

Published:
आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की लिंक एक्टिव हो चुकी है। परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। आइए जानें उम्मीदवार कैसे प्रवेश पत्र डाउनलोड करें?
उम्मीदवार ध्यान दें, RRB RPF कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 2 से 20 मार्च तक एग्जाम 

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन से 2 मार्च से लेकर 20 मार्च तक होगा। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com या rpf.indianrailways.gov.in पर एडमिट कार्ड (RRB RPF Exam 2025) उपलब्ध हो चुके हैं। जिसे अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि,  रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लेटेस्ट नोटिफिकेशन या “Recruitment” सेक्शन में जाकर RPF Constable Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। स्क्रीन पर आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड नजर आएगा।
  • इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी।

इन बातों का रखें ख्याल 

उम्मीदवारों द्वारा एडमिट के साथ कुछ दस्तावेजों को ले जाना अनिवार्य होगा। ऑरिजिनल वैध फोटो आइडेंटिफिकेशन कार्ड जरूर रखें। ध्यान रहे कि दस्तावेज का डिजिटल फॉर्म मान्य नहीं होगा। आप पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर ले जा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की सलाह दी जाती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews