Hindi News

22 फरवरी से SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा। इसके बिना एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आइए जानें उम्मीदवार कैसे हॉल टिकट डाउलोड करें और यह कब जारी होगा?
22 फरवरी से SBI क्लर्क भर्ती परीक्षा शुरू, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, ऐसे करें डाउनलोड 

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 फरवरी 2025 को एडमिट कार्ड (SBI Clerk Prelims Admit Card) जारी हो सकते हैं। हालांकि अब तक बैंक ने प्रवेश पत्र के लिए कोई भी तारीख की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।

एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम- एड्रेस और एग्जाम गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। इसमें दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

14 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के तहत 14191 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रॉफ़िसिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। इस बार परीक्षा के लिए 19.9 लाख से अधिक उम्मीदवारों से आवेदन किया है। 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को जूनियर एसोसिएट पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा से संबंधित अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर “Career” टैब पर क्लिक करें।
  • “Current Openings” के ऑप्शन पर जाएं। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में प्रवेश पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews