Hindi News

SSC JE And SI Exam: उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर, खुद चुन सकेंगे परीक्षा की डेट, सिटी और शिफ्ट, जानें डिटेल्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
इन दोनों परीक्षाओं के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की सुविधा अपने शेड्यूल के मुताबिक होगी। इसमें जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए स्लॉट चयन विंडो 10 नवंबर और सब-इंस्पेक्टर के लिए 17 नवंबर से खुलेगी।
SSC JE And SI Exam:  उम्मीदवार के लिए अच्छी खबर,  खुद चुन सकेंगे परीक्षा की डेट, सिटी और शिफ्ट, जानें डिटेल्स

SSC JE/CPO Slot Selection: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 और दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने इन परीक्षा के उम्मीदवारों को सेल्फ स्लॉट बुकिंग सुविधा देने की घोषणा की है। उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in के माध्यम से अपने पसंदीदा परीक्षा शहर और तिथि का चयन कर सकते हैं। दोनों के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की विंडो अलग-अलग तारीखों में खुलेगी। हालांकि अभ्यर्थियों को मनचाहे शहर में आवंटन परीक्षा केंद्र की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

SSC: 10 और 17 नवंबर से शुरू होगी सुविधा

जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए स्लॉट चयन विंडो 10 से 13 नवंबर 2025 तक और सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए 17 से 21 नवंबर 2025 के बीच खुलेगी । ध्यान रहे एक बार स्लॉट चुने जाने के बाद उसे अंतिम माना जाएगा। स्लॉट जमा करने के बाद, उम्मीदवार उसमें बदलाव का अनुरोध नहीं कर सकते। जो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर स्लॉट नहीं चुनते हैं, उन्हें उनकी आवेदन प्राथमिकताओं या उपलब्धता के आधार पर स्वचालित रूप से एक उपलब्ध स्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर स्लॉट चयन विकल्प का प्रयोग करने में विफल रहता है, तो सिस्टम स्वचालित रूप से आवेदन विंडो के दौरान चुने गए किसी भी शहर में या उपलब्धता के अनुसार उपलब्ध स्लॉट आवंटित कर देगा। स्लॉट आवंटन के संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेई और एसएससी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पेपर- I परीक्षा दिसंबर 2025 के लिए निर्धारित है।  दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में 1,731 जेई पदों और 5,308 एसआई पदों को भरा जाना है।

SSC: कैसे स्लॉट करें बुक

  • पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब Login or Register पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भर दें।
  • My Applications में जाकर आपको वो फॉर्म नजर आएंगे, वो आपने भरें हैं। इसमें JE या CPO
  • आपको जिसका स्लॉट बुक करना है, उसपर क्लिक करें।
  • आपको तीन विकल्प नजर आएंगे। जिसमें से आप पसंद की डेट, शहर और शिफ्ट सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • अगर स्लॉट Not Available दिखाई देते हैं, तो आपको Alternate City भरने का ऑप्शन मिलेगा।
  • अन्य किसी भी जानकारी के लिए आपक एसएससी की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Self_Slot_Notice_07112025.pdf