SSC CHSL Tier 1 Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई । उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संभावना है कि 8-10 नवंबर के आसपास एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे।ध्यान रहे किसी भी अभ्यर्थी को ऑफलाइन पर्सनल रूप से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे। परीक्षा को लेकर रिपोर्टिंग टाइम, सेंटर और शिफ्ट की जानकारी आयोग की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड पर मिलेगी।
एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी
एसएससी ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने CHSL परीक्षा के लिए स्लॉट सेलेक्शन का विकल्प चुना था उन्हें उनकी पसंद का परीक्षा शहर और एग्जाम डेट दी गई है। हालांकि, कुछ उम्मीदवारों की शिफ्ट तकनीकी कारणों से बदल दी गई है। यानी, उन्हें वही शहर मिला है, लेकिन परीक्षा अलग दिन या अलग शिफ्ट में होगी।वहीं ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ‘एल्टरनेट एग्जामिनेशन सिटी’ चुना था, उन्हें भी उनकी पसंद के मुताबिक परीक्षा शहर दिया गया है।जिन्होंने स्लॉट चयन नहीं किया था, उन्हें उपलब्ध सीटों के हिसाब से परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट दी गई है। ज्यादातर उम्मीदवारों को उनके फॉर्म में चुनी गई प्राथमिकताओं के अनुसार ही परीक्षा शहर मिला है।
8 नवंबर तक दर्ज कराएं सिटी स्लिप पर फीडबैक
एसएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक “वे उम्मीदवार जिन्हें आवेदन पत्र में दी गई प्राथमिकताओं में से परीक्षा शहर नहीं दिया गया है, वे आयोग की वेबसाइट पर दिए गए फीडबैक पोर्टल के माध्यम से 08 नवंबर 2025 (रात्रि 11:00 बजे) तक दोबारा अपनी प्रिफरेंस भर सकते हैं। यदि स्लॉट उपलब्ध हों, तो आयोग ऐसे उम्मीदवारों को पुनः आवंटित कर सकता है।जो उम्मीदवार ‘ओन स्क्राइब’ सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर जाकर नया स्क्राइब पंजीकरण करना जरूरी है। पहले के सभी पुराने पंजीकरण रद्द कर दिए गए हैं। स्क्राइब की अधिकतम उम्र सीमा नई नीति के अनुसार तय होगी। बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
12 नवंबर को एसएससी सीएचएसएल परीक्षा, 3131 पदों पर होना है भर्ती
एसएससी सीएचएसएल टीयर 1 भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को कराया जाएगा। एग्जाम का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्ट में करवाया जायेगा।इस अभियान के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है। भर्ती के लिए चयन टियर 1 व टियर 2 एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही दूसरे चरण के एग्जाम के लिए क्वालीफाई होंगे।
एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
- एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटीमेशन स्लिप/ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड/ सिटी स्लिप का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपका सिटी स्लिप/ प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।






