आईपीएल 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरअसल उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से उन्होंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। 35 साल की उम्र में चहल अब अपनी फिटनेस को सबसे बड़ी प्राथमिकता मान रहे हैं वह मैदान पर 100% से ज्यादा देने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल ने साफ कहा कि अब उनका पूरा फोकस फिटनेस और क्रिकेट पर है।
दरअसल युजवेंद्र चहल ने माना कि उम्र के साथ शरीर का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है इसलिए उन्होंने लाइफस्टाइल में बदलाव किया है। चहल का कहना है कि वह सीनियर खिलाड़ी हैं और चाहते हैं कि युवा उनसे सीखें। जानकारी दे दें कि आईपीएल 2026 में वह Punjab Kings के लिए खेलेंगे।
किया यह बड़ा खुलासा
दरअसल युजवेंद्र चहल के लिए फिटनेस अब करियर का अहम हिस्सा बन चुकी है। बता दें कि पिछले सीजन के दौरान वह चोट से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद चहल मैदान पर उतरे थे। एबी डिविलियर्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि एक मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था और बाद में हाथ में भी चोट लगी थी। इस वजह से वह प्लेऑफ और फाइनल में अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऐसे हालात के बाद चहल ने तय किया कि अब वह अपनी बॉडी को और मजबूत बनाएंगे।
जानिए युजवेंद्र चहल ने क्या कहा?
वहीं आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की उम्मीदें काफी हद तक युजवेंद्र चहल पर टिकी होंगी। दरअसल पिछले सीजन में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई थी। वहीं चहल ने यह भी माना है कि अगर टीम के अहम खिलाड़ी उपलब्ध होते, तो नतीजा अलग हो सकता था। वहीं 35 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने कहा कि, “शराब पीना छोड़ दिया है. 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया है। मेरी उम्र 35 साल हो गई है, इस वजह से मैं अधिक ध्यान रखता हूं। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं। मैं सीनियर हूं तो चाहता हूं कि आईपीएल में युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखे।”






