SSC Delhi Police Constable 2025: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस भर्तियों की परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षा 16 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।इसमें दिल्ली पुलिस ड्राइवर, पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्सटेबल (AWO)/(TPO) की लिखित परीक्षा अलग-अलग दिन आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।इसके तहत कुल 9364 रिक्तियों को भरा जाएगा।

दिल्ली पुलिस एग्जाम 2025 एग्जाम शेड्यूल

  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 एग्जाम की तारीख 16–17 दिसंबर है।इसके माध्यम से 737 पदों को भरा जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (पुरुष/महिला) भर्ती 2025 एग्जाम की तारीख 18 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक होगी।इसके माध्यम से 7565 पदों को भरा जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 एग्जाम की तारीख 7–12 जनवरी 2026 होगी।इसके माध्यम से 509 पदों को भरा जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 एग्जाम की तारीख 15–22 जनवरी 2026 होगी।इसके माध्यम से 553 पदों को भरा जाएगा।

एग्जाम पैटर्न

  • कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) एग्जाम पैटर्न: कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम में 100 सवाल होंगे, जो कुल 100 मार्क्स के होंगे। हर गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। आखिरी स्टेज में PE&MT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम होगा और इसी आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।इस भर्ती के माध्यम से कुल 737 पोस्ट को भरा जाएगा।
  • कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) एग्जाम पैटर्न: लिखित एग्जाम 90 मिनट का होगा। हर गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। एग्जाम के बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7565 पोस्ट को भरा जाएगा।

दिसंबर में होंगी ये भी परीक्षाएं

  • कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 437 पद भरे जाएंगे।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पेपर-II से संबंधित निर्देश, एडमिट कार्ड, या अन्य किसी भी संशोधन संबंधी सूचना के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाएं रखें। परीक्षा में उम्मीदवारों की हिंदी और अंग्रेजी में लेखन तथा अनुवाद कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। यह परीक्षा वर्णनात्मक प्रकृति की होगी, जिसमें भाषा दक्षता और अनुवाद क्षमता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा (पेपर-I) का एग्जाम तीन दिसंबर से छह दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।इस परीक्षा के माध्यम से 1,731 जेई पदों को भरा जाएगा।उम्मीदवारों का चयन CBT (टियर-I परीक्षा, टियर-II परीक्षा),दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल पुलिस आम्र्ड पुलिस फॉर्स एग्जामिनेशन, (पेपर-I) की नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से करीब 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

SSC Delhi Police Exam Notification