SSC GD Constable 2025: कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट से पहले आयोग ने एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी परीक्षा, 2025 में सिपाही भर्ती के पदों की संख्या बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। अब 39,481 की जगह 53,690 पदों पर भर्ती होगी।
संबंधित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर ताजा नोटिस देख सकते हैं। संभावना है कि अप्रैल अंत से पहले जीडी कॉन्सटेबल के नतीजे भी जारी किए जा सकते है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही उम्मीदवार रैंक सूची में अपनी रैंक और मेरिट स्थिति की चेक कर सकेंगे। अपनी योग्यता स्थिति के आधार पर उम्मीदवार पात्र होंगे और उपलब्ध रिक्तियों के साथ विभिन्न अर्धसैनिक बलों में विस्तृत राज्यवार कट ऑफ और अपनी स्थिति की चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें
1MPESB Vacancy: 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें आयु-सीमा और पात्रता डिटेल्स
2बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 18 मार्च 2026, जानें आयु-सीमा और योग्यता
3MP Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 770 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष, 3 अप्रैल लास्ट डेट, जानें अन्य डिटेल्स
4कब जारी होगी CUET PG 2026 आंसर-की? ऐसे करें डाउनलोड, जानें पिछले 3 वर्षों का ट्रेंड
संशोधित वैकेंसी डिटेल्स :
- सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 16,371
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 16,571
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 14,359
- सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 902
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 3,468
- असम राइफल्स (AR) – 1,865
- सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) – 132
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – 22
- कुल पदों की संख्या : 53,690
SC GD Constable Result 2025:ऐसे चेक करें नतीजे
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST” का चयन करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर (Ctrl + F) खोजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।
SSC: कैसे किया जाएगा चयन?
- एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट/डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन भी शामिल हैं
- रिजल्ट के साथ आयोग कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी करेगा। कट-ऑफ पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार जारी किए जाएंगे।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), चिकित्सा परीक्षण और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
- सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर के करीब 52.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 25.21 लाख कैंडिडेट ही शामिल हुए थे।