SSC Selection Post Phase 13 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। आवेदक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 29 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन हिन्दी और इंग्लिश दोनों माध्यम में होगा।इसमें करीब 59500 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का एक और मौका मिलेगा। इस भर्ती के माध्यम से 2423 रिक्त पदों को भरा जाना है।
29 अगस्त को परीक्षा, 59500 अभ्यर्थी होंगे शामिल
दरअसल, आयोग ने चरण-XIII परीक्षा-2025 की सभी पालियों के लॉग के विश्लेषण के आधार पर लगभग 59,500 उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा 29.08.2025 को पुनर्निर्धारित करके एक और अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एक बार अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से यह पता लगा लें कि उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है या नहीं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा ईमेल/एसएमएस के माध्यम से उनकी पुनर्निर्धारित परीक्षा की सूचना भी दी जाएगी।
SSC Selection Post Phase 13 : परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय, परीक्षा के दौरान और अंत में अभ्यर्थियों की फोटो ली जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। गेट बंद होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- परीक्षा केंद्रों पर वीडियो निगरानी और फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की व्यवस्था रहेगी।
- किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या नकल पर परीक्षा तत्काल रद्द कर दी जाएगी।
- उम्मीदवार को भविष्य की SSC परीक्षाओं से भी वंचित किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किताबें, पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित । केवल पानी की बोतल की अनुमति । - परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी जैसे आधार कार्ड
- पासपोर्ट,वोटर ID,ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड, एडमिट कार्ड की जन्मतिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र (केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड या सरकारी सं
SSC Phase 13 : कैसे डाउनलोड करें Admit Card
- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर, लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- चरण 3: उम्मीदवार लॉगिन पर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- चरण 5: SSC Phase 13 Admit Card 2025 Online स्क्रीन पर आ जाएगा।
- चरण 6: इसे डाउनलोड करें, और प्रिंटआउट ले लें।





