नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी शिक्षक बनने का आखिरी मौका है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) के 8700 पदों (AWES Teacher Recruitment 2022) पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रकिया जारी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com या register. cbtexams पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Teacher Recruitment
कुल पद- 8700
ये भी पढ़ें
1हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने 870 PET शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की, जानें जिलावार पदों का पूरा विवरण और मानदेय
2RRB टेक्नीशियन परीक्षा आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27 मार्च तक चुनौती दर्ज करने का मौका
3CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं दूसरी परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी, नियम घोषित, आवेदन शुरू
4GATE 2026 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, देखें डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स
आयु सीमा- आवेदन करने वाले फ्रेशर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और अनुभवी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 57 वर्ष या उससे कम होना चाहिए।
योग्यता-
- पीजीटी-उम्मीदवारों को बीएड और पीजी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया होना चाहिए।
- टीजीटी-उम्मीदवारों को बीएड और ग्रेजुएशन कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास किया होना चाहिए।
- पीआरटी- उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन के साथ डीएलएड या बीएलएड की डिग्री भी होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया- चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार और शिक्षण कौशल और कंप्यूटर दक्षता के मूल्यांकन पर आधारित होगा
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 25 अगस्त
- आवेदन करने की लास्ट डेट- 5 अक्टूबर
- परीक्षा का आयोजन- 5 और 6 नवंबर
- ऑनलाइन परीक्षा परिणाम: 20 नवंबर, 2022
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले अधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
- यहां करियर के ऑप्शन पर जाएं और AWES Army School TGT PGT PRT Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर रख लें।
यह भी पढ़े..