Hindi News

UP Police Admit Card : जारी किया उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Written by:Amit Sengar
Published:
UP Police Admit Card : जारी किया उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Admit Card : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस के भर्ती बोर्ड ने हेड रेडियो ऑपरेटर, सहायक रेडियो ऑपरेटर और कर्मशाला कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के भर्ती बोर्ड ने हेड ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 30 और 31 जनवरी 2024, सहायक ऑपरेटर परीक्षा 1 से 8 फरवरी 2024 और कर्मशाला कर्मचारी की परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews