Hindi News

Exam Calendar: यूजीसी नेट से लेकर री-नीट यूजी तक जून में आयोजित होंगी ये 11 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें लिस्ट 

Published:
जून में कई परीक्षाओं का आयोजन होने वाला है। इस सूची में यूपीएससी, आरआरबी और एनटीए ने एग्जाम भी शामिल हैं। महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। आइए जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी?
Exam Calendar: यूजीसी नेट से लेकर री-नीट यूजी तक जून में आयोजित होंगी ये 11 बड़ी परीक्षाएं, यहाँ देखें लिस्ट 

जून का महीना छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। यूपीएससी तीन परीक्षाओं (June Exam Calendar 2026) का आयोजन करने वाला है। इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी री-नीट यूजी के साथ-साथ यूजीसी नेट का आयोजन करेगा। सीयूईटी यूजी, आरआरबी एनटीपीसी यूजी 20 जून को खत्म होगा। एसएससी जीडी परीक्षाएं अभी भी जारी हैं, जिनका समापन इसी महीने होगा।

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का आयोजन 14 से 17 जून तक होने वाला है। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। शहर सूचना पर्ची भी जारी हो चुकी है। कुल 4236 पदों पर भर्ती होने वाली है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8,9 और 10 जून को होगी। शहर सूचना पर्ची उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं। वैकेंसी की संख्या 32 हजार से भी अधिक है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक एसएससी सीजीएल और JE परीक्षा का आयोजन भी इसी महीने हो सकता है।

यूपीएससी आयोजित करेगा तीन परीक्षाएं 

संघ लोक सेवा आयोग इस महीने तीन बड़ी परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। यूपीएससी आईएएस/आईएसएस परीक्षा 19 जून को आयोजित की जाएगी, जो 3 दिनों तक चलेगी। कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 जून और 21 जून को होगा, जो दो दिनों तक चलेगी। इंजीनियरिंग सर्विस मुख्य परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। आयोग डिटेल टाइम टेबल जल्द जारी करेगा, जिsए उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे।

एनटीए करेगा दो परीक्षाओं का आयोजन 

एनटीए वर्तमान में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन कर रहा है। 21 जून को री-नीट यूजी का आयोजन होगा। 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा रद्द 12 मई को रद्द कर दी गई थी। 22 जून से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन होगा, जो 30 जून को खत्म होगी। शहर सूचना पर्ची जल्द ही जारी होगी।

जून में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की लिस्ट

  1. इंडियन आर्मी अग्निवीर परीक्षा- 1 जून से लेकर 15 जून तक
  2. उत्तर प्रदेश टीजीटी- 3 से लेकर 4 जून
  3. एमपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा- 4 जून
  4. यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा -8 से लेकर 10 जून तक
  5. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा- 13 से लेकर 14 जून तक
  6. यूपीएससी आईएएस/आईएसएस परीक्षा- 19 जून
  7. यूपीएससी कंबाइंड जिओ साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा- 20- 21 जून
  8. नीत यूजी पुनर्परीक्षा- 21 जून
  9. यूजीसी नेट जून सेशन- 22 जून से लेकर 30 जून तक
  10. ICMAI सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा -11 से लेकर 18 जून
  11. CMA फाउंडेशन परीक्षा- 14 जून
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews