उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तय की गई है।
ध्यान रहे आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक OTR नहीं किया है, उन्हें फॉर्म भरने से कम से कम 72 घंटे पहले इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 पदों को भरा जाएग। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
UPPSC PCS Recruitment Details 2026
कुल पद: 500
किन पदों पर होगी भर्ती
डिप्टी कलेक्टर (SDM), डिप्टी एसपी (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO), वाणिज्य कर अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, नायब तहसीलदार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) जैसे विभिन्न ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता: सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ विशेष पदों (जैसे सब-रजिस्ट्रार या स्टेटिस्टिकल ऑफिसर) के लिए कानून या संबंधित विषय में पोस्ट-ग्रेजुएशन जैसी विशिष्ट योग्यता मांगी गई है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि दो जुलाई 1986 से पहले तथा एक जुलाई 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (OBC, SC, ST) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी
आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 65 रुपये है। दिव्यांग (PwD) श्रेणी के आवेदकों के लिए यह शुल्क केवल 25 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया: चयन कुल तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसमें दो पेपर (GS-1 और CSAT) होते हैं।
- मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले लिखित परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके अंक फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं।
- साक्षात्कार (Personality Test): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन आरंभ तिथि: 25 जून 2026
- आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026
- फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: विंडो 3 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 6 दिसंबर 2026






