यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा (UPSC IFS Mains 2025) का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम 16 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम5:30 बजे तक चलेगी। पहले दिन पहली शिफ्ट में जनरल इंग्लिश और दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज पेपर का आयोजन किया जाएगा।
17 नवंबर को किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार प्रीलिम्स एग्जाम में सफल हुए हैं, केवल उन्हें ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 में को किया गया था। मेंस में उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसका आयोजन 21 अप्रैल से लेकर 2 मई 2026 तक हो सकता है। 150 पदों पर भर्ती होने वाली है।
कब होगा कौन-सा पेपर?
- 16 नवंबर:- पहली शिफ्ट में जनरल इंग्लिश, दूसरी शिफ्ट में जनरल नॉलेज पेपर
- 18 नवंबर:- मैथमेटिक्स/स्टैटिसटिक्स पेपर-1 और 2
- 19 नवंबर:- सिविल इंजीनियरिंग/केमिकल इंजीनियरिंग/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग/जूलॉजी पेपर 1 और 2
- 20 नवंबर:- एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरिनरी साइंस/ फिजिक्स पेपर 1 और पेपर-2
- 21 नवंबर:- केमिस्ट्री/ बॉटनी पेपर-1 और पेपर-2
- 22 नवंबर:- जूलॉजी पेपर-1 और 2
- 23 नवंबर:- एग्रीकल्चर और फॉरेस्ट्री पेपर-1 और पेपर 2
यूपीएससी आईएफएस मेंस पैटर्न
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा में कुल 6 पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 जनरल इंग्लिश और पेपर-2 जनरल नॉलेज का होगा। दोनों पेपर्स 300-300 अंक का होगा। पेपर-3 से 6 ऑप्शनल सब्जेक्ट का होगा, प्रत्येक वैकल्पिक विषय का पेपर 200-200 अंक का होगा। यह डिस्क्रिप्टिव मोड में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर What’s New के सेक्शन में जाकर “UPSC IFS Mains Timetable 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर शेड्यूल का पीडीएफ़ खुलेगा। विषयवार तारीख और समय चेक करें। इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार टाइम टेबल का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।






