Hindi News

UPSC Mains 2024: बड़ी अपडेट, यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल

Published:
यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी होगा। सफल उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे।
UPSC Mains 2024: बड़ी अपडेट, यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल

UPSC Mains 2024: लाखों अभ्यर्थियों को यूपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का इंतजार है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन जल्द ही यूपीएससी मेंस एग्जाम के परिणाम जारी करेगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

आयोग ने अभी तक कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले वर्ष के ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम इस सप्ताह जारी हो सकते हैं। पिछले साल 8 दिसंबर को रिजल्ट जारी हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (Steps to Check) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPSC CSE Mains Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • रिजल्ट को अच्छे से चेक करें। डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी अभ्यर्थी अपने पास रख सकते हैं।

सितंबर में हुई थी यूपीएससी मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Result) 

बता दें कि यूपीएससी सीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर को पालियो में आयोजित की गई थी। इस साल कुल 1056 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च तक जारी थी। प्रीलिम्स एग्जाम 16 जून को आदेशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई थी।

रिजल्ट के बाद क्या करना होगा? (UPSC CSE Interview)

यूपीएससी मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण यानि इंटरव्यू में शामिल होंगे। उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews