Hindi News

कब होगी UPSC NDA 2 परीक्षा? टाइम टेबल जारी, अभ्यर्थी नोट कर लें तारीख 

Published:
यूपीएससी एनडीए एनए एग्जाम टाइम टेबल जारी हो चुका है। परीक्षा सितंबर में होने वाली है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे विषयवार तारीख और समय चेक कर सकते हैं।
कब होगी UPSC NDA 2 परीक्षा? टाइम टेबल जारी, अभ्यर्थी नोट कर लें तारीख 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नेशनल डिफेंस अकादेमी और नवल अकादेमी एग्जामिनेशन-2 (UPSC NDA NA 2 2025) की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में होने वाला है। जिन भी उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफ़िशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।  उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। इसमें सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे।

पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान गणित का पेपर होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान सामान्य योग्यता परीक्षण (GAT) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम ऑफ़लाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में पेपर उपलब्ध किए जाएंगे।

क्या है यूपीएससी एनडीए परीक्षा?

हर साल दो बार यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन करता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर एग्जाम है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में होती है। इसमें  इसमें केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। लिखित परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। एसएसबी इंटरव्यू की तारीख कब तक घोषित नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती 

इस साल इस साल एनडीए 2 परीक्षा के तहत कुल 406 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से एनडीए आर्मी  के लिए रिक्त पदों की संख्या 208 (10 पद महिलाओं के लिए),  नेवी में 42 (महिलाओं के लिए 6) और एयर फोर्स फ्लाइंग में 92, ग्राउंड ड्यूटी (टेक) में 18 और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक) में 10 पद खाली हैं। एनए (10 + 2 कैडेट एंट्री स्कीम) के तहत 36 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या 5 है।

परीक्षा का पैटर्न 

एनडीए एग्जाम में दो पेपर शामिल होते हैं- जीएटी और मैथमेटिक्स। दोनों पेपर के लिए  ढाई घंटे का समय दिया जाता है। कुल परीक्षा की अवधि 5 घंटे होगी। जीएटी पेपर में प्रश्नों की संख्या 105 और गणित में 120 होगी। लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होगी। जिसमें से जीएटी पेपर 600 अंक और गणित 300 अंक का होगा। जीएटी पेपर में दो सेक्शन होते हैं। पार्ट-ए इंग्लिश का होता है, जिसके कुल अंक 200 होते हैं। पार्ट-बी जनरल नॉलेज का होता है, जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, जनरल साइंस, इतिहास, ज्योग्राफी और इवेंट्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाती है।

TT-NDA-NA-II-2025-EnglHindi-260825 (1)
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews