Hindi News

सरकारी नौकरी: UPSC ने निकाली 213 पदों पर भर्ती, 2 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

Published:
यूपीएससी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। ऑनलाइन उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आयु सीमा, योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस और जानकारी होनी चाहिए। 
सरकारी नौकरी: UPSC ने निकाली 213 पदों पर भर्ती, 2 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल ऑफिसर, लीगल एडवाइजर, लेक्चरर समेत कई पदों पर भर्ती (UPSC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 2 अक्टूबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://upsconline.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और एप्लीकेशन प्रोसेस की डिटेल जानकारी होना जरूरी है। इसलिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 213 है। जिसमें से एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट के लिए पांच, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के लिए 16, एडिशनल लीगल एडवाइजर के लिए दो, असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट के लिए एक, डिप्टी गवर्नर एडवोकेट के लिए दो, डिप्टी लीगल एडवाइजर के लिए 12, लेक्चरर उर्दू के लिए 15, मेडिकल ऑफिसर के लिए 125, अकाउंट्स ऑफिसर के लिए 32 और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए तीन पद खाली हैं।

आवेदन करने के लिए 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है। आवेदन पत्र को प्रिंट करने की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर 2025 है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन भर सकता है?

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट, असिस्टेंट लीगल एडवाइजर, एडिशनल लीगल एडवाइजर, असिस्टेंट गवर्नमेंट एडवोकेट, डिप्टी गवर्नर एडवोकेट और डिप्टी लीगल एडवाइजर पद पर आवेदन कर सकते हैं। लेक्चरर उर्दू पद के लिए उम्मीदवारों के पद बीएड की डिग्री के साथ-साथ उर्दू में पोस्ट ग्रेजुएट होना भी जरूरी है।

एमबीबीएस डिग्री वाले मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन कर सकते हैं। अकाउंट्स ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। सोशल वर्क/सोशियोलॉजी/इकोनॉमिक्स/एंथ्रोपोलॉजी/सोशल एंथ्रोपॉलजी/अप्लाइड एंथ्रोपॉलजी/स्टैटिसटिक्स/साइकोलॉजी/ज्योग्राफी/ मैथमेटिक्स में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा पोस्ट पर निर्भर करेगी। अधिकतम एज लिमिट 50 वर्ष है। ओबीसी,  एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिकारी अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे होगा चयन 

जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र की समीक्षा के बाद उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए कैंडीडेट्स को जरूरी दस्तावेज/सर्टिफिकेट के साथ वेन्यू पर उपस्थित होना होगा।

यूपीएससी ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। ऑनलाइन उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले आयु सीमा, योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस और जानकारी होनी चाहिए।

AdvtNo-13-2025-Engl-120925