UPPSC की और से ग्रुप सी के टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत कुल 2759 पदों को भरा जाने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करवा सकते है। उत्तर [रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार का मौका लेकर आया है।

इस भर्ती में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने PET 2025 में भाग लिया है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सम्बंधित पदों पर आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। आयोग की तरफ से ये साफ़ कर डीओए गया है कि जिन उम्मीदवारों का स्कोर नेगेटिव है, उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड चेक कर लेंगे तो बेहतर होगा। चलिए इस भर्ती से संबंधित साड़ी जानकारी आपको दे देते हैं।

कब से और कैसे होगा आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इतना याद रखें कि आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकारा किए जाएंगे।

किस वर्ग की कितनी सीट

सामान्य वर्ग के लिए 1692 सीटें रखी गई है। पिछड़ा वर्ग के लिए 573 अनुसूचित जाति के लिए 213 और अनुसूचित जनजाति के लिए 6 पद रखे गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 275 पद तय किए गए।

कितनी होगी सैलरी

इन पदों के लिए सैलरी की बात करें तो ट्रेनिंग तो उम्मीदवारों को हर महीने 25,500 से 81,100 तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ उन्हें अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारी को वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां भर्ती से संबंधित लिंक खोलने के बाद सारी जरूरी जानकारी डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होंगे।
  • सबसे आखिर में फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज अपने पास डाउनलोड कर के रखें।

कैसी है चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले तो PET के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। इनका जितना स्कोर होगा उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।