उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक बोरिंग तकनीशियन (Assistant Boring Technician) के 402 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: 04-परीक्षा/2026) जारी किया है। यह भर्ती सिंचाई (लघु सिंचाई) विभाग के अंतर्गत की जाएगी। अगर आप आईटीआई पास हैं और PET-2025 दिया है तो ये आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 तक है।
UPSSSC Recruitment 2026
ये भी पढ़ें
कुल पद: 402
पदों का विवरण (Vacancy Details)
- अनारक्षित (General): 163 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 107 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 82 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 40 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। (आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी)
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) पास होना चाहिए। संबंधित ट्रेड (जैसे: फिटर, मैकेनिक, टर्नर, वायरमैन, या नलकूप मिस्त्री) में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। ध्यान रहे इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET-2025 परीक्षा दी है और जिनके पास वैध स्कोरकार्ड है।
वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के तहत वेतन दिया जाएगा, जिसका वेतनमान ₹19,900 से ₹63,200 के बीच होगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार DA, HRA, मेडिकल और अन्य भत्ते भी मिलेंगे
आवेदन शुल्क : सभी श्रेणियों (General, OBC, SC, ST, EWS) के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹25 रखा गया है। ये राशि ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी
चयन प्रक्रिया :
- शॉर्टलिस्टिंग: PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): परीक्षा पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 16 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
- शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026