छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 जून रविवार को सहायक विकास विस्तार अधिकारी की भर्ती आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
उत्तर बस्तर कांकेर में परीक्षा के लिए 41 , जगदलपुर में 21 और गौरेला पेंड्रा मरवाही में 25 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र के साथ सभी मूल दस्तावेज को परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के माध्यम से 200 पदों को भरा जाएगा।
करना होगा इन नियमों का पालन
- परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सकें एवं परीक्षा केन्द्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके।
- परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिवस पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भली-भांति परिचित हो जाये।
- परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- परीक्षा दिवस अवसर पर सभी मूल दस्तावेज को परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।
- मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में मोबाइल एवं अन्य डिवाईस ले जाना वर्जित है।
जरूरी दस्तावेज
परीक्षार्थियों को अपना फोटो युक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में फोटो कॉपी मान्य नहीं होगा ।
लिखित एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन अब 18 जून को
मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाईल्ड हेल्प लाईन राजनांदगांव में स्वीकृत पद परियोजना समन्वयक, काउंसलर, चाईल्ड हेल्प लाईन, सुपरवाईजर, केस वर्कर पद के लिए लिखित परीक्षा एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन अब 18 जून 2025 को सुबह 11 बजे से शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में किया गया है। ज्ञातव्य हो कि उक्त परीक्षा का आयोजन 10 जून 2025 को आयोजित किया गया था, जिसे अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित किया गया है।





