MP Breaking News

राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में और NEET पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल कलेक्टर कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी भी की।
राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव

खंडवा में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। दरअसल जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान NEET पेपर लीक, छात्रों के भविष्य और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

दरअसल दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया था। इसी के विरोध में खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है और जनहित के मुद्दे उठाने वाले नेताओं पर कार्रवाई उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगातार नारे लगाए और केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब देने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान पूरे परिसर में राजनीतिक माहौल गर्म बना रहा। हालांकि बाद में शांतिपूर्ण तरीके से धरना समाप्त किया गया।

छात्रों के भविष्य का मुद्दा उठाया

वहीं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने NEET पेपर लीक के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। दरअसल कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप था कि वर्षों की मेहनत करने वाले युवाओं का भरोसा ऐसी घटनाओं से कमजोर होता है। कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में मौजूद नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की बात कही।

युवा कांग्रेस ने पुतला दहन का किया ऐलान

दरअसल कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह विरोध केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में युवा कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी की हिरासत और पेपर लीक मामलों के विरोध में पुतला दहन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भी पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में अलग-अलग स्तर पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

खंडवा से सुशील विधानी की खबर

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews
राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव