MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

खंडवा : अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, 4 जगह दबिश देकर 33 लीटर शराब जब्त

खंडवा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन देखने को मिला। चार अलग अलग स्थानों से 33 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
Khandwa

प्रदेश भर में पुलिस की ओर से अवैध नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खंडवा में भी पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा गया। शहर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए चार प्रकरण दर्ज किए हैं।

अलग-अलग जगह की गई इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जिनके कब्जे से 33 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। हालांकि, जो आरोपी पकड़े गए थे उन्हें थाने ले जाने के बाद नोटिस पर छोड़ दिया गया है।

कच्ची महुआ शराब बरामद

इस कार्रवाई के बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जो शराब जब्त की गई है, उसमें 30 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शामिल है। इन्हें तीन प्लास्टिक के डब्बों और पाउच में पैक किया गया था। वहीं 18 क्वार्टर देशी शराब भी बरामद हुई है।

इनके खिलाफ कार्रवाई

चार जगह दबिश देकर पकड़ी गई इस अवैध शराब की  कार्रवाई के तहत पुलिस ने 22 साल और 50 साल की महिला के साथ 44 वर्षीय शांतिलाल गोलकर, 38 वर्षीय रवि खर्चवाल को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। चारों मामले में अलग-अलग अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों को नोटिस देकर थाने से जमानत दी गई है।

दबिश के दौरान पकड़ाई शराब

बता दें कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में जब पुलिस की टीम में ग्राम टिगरिया, बेड़ियाव और लोहारी नाका क्षेत्र में दबिश दी। उस दौरान ये शराब बरामद हुई।। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एसपी जैन ने कहा कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
खंडवा : अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, 4 जगह दबिश देकर 33 लीटर शराब जब्त