खरगोन/त्रिलोक रामणेकर
खरगोन में लॉक डाउन के दौरान एक पक्ष विशेष के लोगों द्वारा कोतवाली टीआई ललित सिंह डांगुर सहित पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। ये कोतवाली थाने के खसखसवाड़ी की घटना जहां करीब 200 लोगों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें टीआई का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के जवान लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे थे तभी अचानक लोगों के हुजूम ने उनपर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इस घटना के बाद एसडीएम, एसडीओपी सहित टीआई भारी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालात नियंत्रण में किया।
ये भी पढ़ें
1इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई, खरगोन में 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, कृषि भूमि नामांतरण के लिए मांगे थे 2 लाख
2खरगोन में आपस में भिड़े दो पक्ष, किया पथराव, पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की FIR
3खरगोन मंडी में 7 सितंबर से शुरू होगी नए कपास सीजन की खरीदी, MSP पर बिक्री के लिए पंजीयन अनिवार्य
4खरगोन: बुरहानपुर जा रही यात्री बस हुई हादसे का शिकार, 13 लोग घायल, चालक और परिचालक फरार