MP Breaking News

खरगोन मंडी में 7 सितंबर से शुरू होगी नए कपास सीजन की खरीदी, MSP पर बिक्री के लिए पंजीयन अनिवार्य

खरगोन मंडी में नए कपास सीजन 2026-27 की खरीदी 7 सितंबर से शुरू होगी। जिसे लेकर मंडी प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। MSP का लाभ लेने के लिए किसानों का मोबाइल ऐप से पंजीयन अनिवार्य है।
Khargone News

खरगोन: मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी कपास मंडियों में शामिल खरगोन मंडी में नए कपास सीजन 2026-27 की खरीदी का शुभारंभ सोमवार, 7 सितंबर को मुहूर्त के साथ होगा। नए सीजन की शुरुआत को लेकर मंडी प्रशासन और कपास कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बता दें कि कृषि उपज मंडी समिति खरगोन ने जिले के समस्त किसान बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी कृषि उपज कपास का विक्रय 7 सितंबर से आनंद नगर कपास मंडी में करें। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिन से ही अपनी उपज मंडी में विक्रय के लिए लेकर आएं।

MSP पर बिक्री के लिए पंजीयन अनिवार्य

भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने कपास सीजन 2026-27 में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। MSP का लाभ लेने के लिए किसानों का पंजीयन 1 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। किसानों को MSP पर कपास बेचने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

कपास उत्पादन के लिए प्रमुख क्षेत्र है खरगोन

बता दें कि नए सीजन की शुरुआत के साथ किसानों को कपास के अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। खरगोन जिला मध्यप्रदेश के प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। जिले में बड़ी संख्या में किसान कपास की खेती करते हैं और सीजन के दौरान खरगोन मंडी में कपास की आवक बढ़ जाती है। सीजन शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में किसानों के मंडी पहुंचने की उम्मीद है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
खरगोन मंडी में 7 सितंबर से शुरू होगी नए कपास सीजन की खरीदी, MSP पर बिक्री के लिए पंजीयन अनिवार्य - MP Breaking News