खेत में टूटकर गिरा तार, जाली में आया करंट, सिंचाई करने पहुंचे किसान की दर्दनाक मौत, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या  विद्युत विभाग को इस टूटे हुए तार की जानकारी नहीं थी? और यदि थी तो उन्होंने सप्लाई बंद क्यों नहीं की?
Neemuch Farmer dies electric shock

Neemuch Farmer dies electric shock

नीमच जिले के बगाना थाना क्षेत्र के महुड़िया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत पर सिंचाई करने गए 38 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने खेतों में बिजली सुरक्षा और रखरखाव के पुख्ता इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कराडिया महाराज के रहने वाले किसान अशोक राठौड़ सुबह करीब 10:30 बजे अपने खेत पर सिंचाई करने पहुंचे थे। काम के दौरान जब वे कुछ देर के लिए छांव की तलाश में खेत की जाली के पास पहुंचे तभी वो करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बिजली के एक खंभे से टूटकर गिरा तार खेत की जाली के संपर्क में था। इस वजह से पूरी जाली में करंट फैल गया था। जैसे ही अशोक राठौड़ उसके संपर्क में आए, वे गंभीर रूप से करंट की चपेट में आ गए।

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत की पुष्टि

हादसे के तुरंत बाद आसपास खेतों में मौजूद लोगों की नजर घायल अशोक राठौड़ पर पड़ी। उन्होंने किसी तरह लकड़ी के सहारे उन्हें जाली से अलग किया और बिना देर किए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों और ग्रामीणों के गंभीर सवाल

इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या  विद्युत विभाग को इस टूटे हुए तार की जानकारी नहीं थी? और यदि थी तो उन्होंने सप्लाई बंद क्यों नहीं की। यदि समय रहते टूटे तार की मरम्मत या बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती, तो ये हादसा नहीं होता।

पुलिस ने मामला जाँच में लिया

हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले को जाँच में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। पुलिस का कहना है कि दोषी कोई भी हो कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews
खेत में टूटकर गिरा तार, जाली में आया करंट, सिंचाई करने पहुंचे किसान की दर्दनाक मौत, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल