PM Kisan: आ गई डेट, 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त की तारीख घोषित, 30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त, पात्र किसानों के बैंक खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, e-KYC अनिवार्य
pm kisan

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है। योजना की 24वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। मोदी सरकार ने तारीख का ऐलान कर दिया है। योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर, शुक्रवार को जारी की जाएगी। इसकी जानकारी आज, 23 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी गई है।

किस्त का लाभ लेना है तो पात्र किसान ई केवाईसी, भूमि रिकॉर्ड सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री (जिन राज्यों में अनिवार्य है) का काम पूरा कर लें। साथ ही मोबाईल नंबर आधार से लिंक और बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन होना भी जरूरी है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में कोई गलती (जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या ) हो गई हो तो वो भी जांच लें, ताकी बाद में कोई परेशानी ना हो।

30 अक्टूबर को पात्र किसानों के खाते में आएंगे दो-दो हजार रुपए

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।

योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर 24वीं किस्त की राशि 30 अक्टूबर को जारी की आएगी।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
PM Kisan: आ गई डेट, 30 अक्टूबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रुपये - MP Breaking News