नीमच पुलिस विभाग में फेरबदल, SP राजेश व्यास ने किए 5 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट

नीमच पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। 5 पुलिसकर्मियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। इस सूची में एक प्रधान आरक्षक भी शामिल हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer News

नीमच में प्रशासनिक कसावट और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में फेरबदल (Neemuch Police Transfer) किया गया है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच द्वारा 21 अक्टूबर 2026 (आदेश क्रमांक 23549) को एक आदेश जारी कर 5 पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नया पदभार सौंपा गया है।

आईपीएस अधिकारी राजेश व्यास, नीमच जिला पुलिस अधीक्षक ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत एक प्रधान आरक्षक (प्रआर) और चार आरक्षकों के प्रभार में बदलाव किया गया है। ​​प्रआर 348 नरेन्द्र मालवीय को थाना सिंगोली भेजा गया गया है। इससे पहले वह पुलिस लाईन नीमच में कार्यरत थे।

इन पुलिसकर्मियों का भी तबादला हुआ

  • आरक्षक 581 रवि पाटीदार को जीरन से पुलिस लाईन नीमच में पदस्थ किया गया है।
  • आरक्षक 573 अर्जुन शर्मा को थाना सिंगोली से थाना मनासा में तैनात किया गया है।
  • आरक्षक 287 रामकरण गुर्जर का तबादला करके थाना सिंगोली से पुलिस लाईन नीमच भेजा गया है।
  • ​आरक्षक 631 पिंकेश को थाना मनासा से स्थानांतरित करके थाना सिंगोली में नियुक्त किया गया है।

थानों में भेजी गई आदेश की कॉपी 

​आदेश की प्रतिलिपि संबंधित थानों और अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही यह निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त शासकीय सेवकों को नवीन पदस्थापना के लिए तत्काल रवानगी देकर, उनकी आमद रिपोर्ट से एसपी कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews
नीमच पुलिस विभाग में फेरबदल, SP राजेश व्यास ने किए 5 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट