Hindi News

गर्मी में आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी 5 टिप्स, नहीं अपनाया तो पछताएंगे!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
गर्मी के मौसम में चलने वाली हवाओं से आंखों को बचाना बहुत जरूरी है। इस दौरान धूल, मिट्टी से भी बचाव करना चाहिए। अन्यथा, आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है।
गर्मी में आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी 5 टिप्स, नहीं अपनाया तो पछताएंगे!

तेज गर्मी ने देश भर में लोगों का बुरा हाल कर रखा है। मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। इस दौरान सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ आंखों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है, क्योंकि अक्सर गर्मी के कारण आंखों में जलन, लालिमा, सूखापन और इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती है। बता दें कि एलर्जी के कारण कॉर्निया खराब हो सकता है। इसके अलावा, आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है।

खासतौर पर गर्मी के मौसम में चलने वाली हवाओं से आंखों को बचाना बहुत जरूरी है। इस दौरान धूल, मिट्टी से भी बचाव करना चाहिए। अन्यथा, आंखों में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

आंखों की सुरक्षा जरूरी

गर्म हवाएं चलने से आंखें सूखने लगती है, जिसे ड्राई आइस सिंड्रोम कहते हैं। इससे आंखों में जलन होने के साथ-साथ नजर भी धुंधली पड़ने लगती है। UV किरणें कॉर्निया को नुकसान पहुंचाती है, जिससे आंख दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको आई केयर की एक्स्ट्रा जरूरत होती है। गर्मी के मौसम में चलने वाली हवाएं मोतियाबिंद और मैकुलर डिजीज नरेशन की समस्या को बढ़ा सकती है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो आंखों की रोशनी तक भी जा सकती है। इससे बचाव के लिए कुछ उपाय अपनाना जरूरी है।

अपनाएं ये टिप्स

  • तेज धूप में निकलने से पहले सनग्लास जरूर पहनें। अन्यथा, अल्ट्रावायलेट Rays आपकी आंखों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। इससे आंखों में जलन, पानी आना या सूजन जैसी दिक्कतें हो सकती है। इसलिए जब भी धूप में बाहर निकले सनग्लास जरूर पहनें।
  • धूप में निकलने से पहले टोपी भी जरूर पहन लें। इससे धूप डायरेक्ट आपकी आंखों तक नहीं पहुंचेगी। यदि आप टोपी के साथ-साथ सनग्लास भी पहनते हैं, तो यह आंखों के प्रोटेक्शन के लिए बेहतरीन तरीका हो सकता है।
  • गर्मी के मौसम में धूल और पसीने के कारण इरिटेशन और एलर्जी आंखों में हो सकती है, इसलिए कम- से- कम 2 से 3 बार आंखों को ठंडा पानी से धोएं, जिससे यह सब दिक्कतें नहीं होगी।
  • जो लोग इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर लगातार काम करते हैं, उन्हें अपने आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए हर 20 से 30 मिनट के समय अंतराल पर आंखों को कुछ सेकंड का ब्रेक देना चाहिए। इससे आंखों में दर्द और जलन की समस्या नहीं होगी।
  • गर्मी के मौसम में शरीर के साथ-साथ आंखों में नमी को बरकरार रखने के लिए पानी पीते रहे। कम- से- कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पीएं। अगर आप जूस या फिर नारियल पानी पीते हैं, तो यह भी आंखों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews