Hindi News

इस दिवाली बनाएं कुछ खास पकवान, ये 7 रेसिपी बढ़ा देंगी आपके त्योहार का स्वाद

Written by:Shruty Kushwaha
Last Updated:
दिवाली ऐसा अवसर है जब परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जाता है। इस खास समय पर, घरों में न केवल मिठाईयों की खुशबू फैली होती है, बल्कि चटपटे और कुरकुरे स्नैक्स भी बनते हैं। ऐसे में आप पारंपरिक व्यंजनों के साथ कुछ ऐसे पकवान भी बना सकते हैं, जो दिखने में टेंपटिंग और खाने में मजेदार हों। बार बार जिनकी फरमाईश की जाए और लोग आपके घर ख़ासतौर पर इनका स्वाद लेने के लिए आएं।
इस दिवाली बनाएं कुछ खास पकवान, ये 7 रेसिपी बढ़ा देंगी आपके त्योहार का स्वाद

Celebrate Diwali with a Culinary Twist : दिवाली रोशनी और आतिशबाजी के साथ तरह तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है। घर घर में मिठाइयां और नमकीन चीज़ें बनाई जाती हैं। लड्डू, गुझिया, खुरमे, नमकपारे, चकली जैसे कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हर जगह यही चीजें देखकर और खाकर मन भर जाता है। ऐसे में आप कुछ अलग तरह की dishes ट्राई कर सकते हैं, जो आपकी दिवाली को और भी खास बना देंगे।

दिवाली पर खूब मेहमाननवाजी भी होती है। ये त्योहार है रिश्तेदारों दोस्तों से मिलने जुलने और खाने-खिलाने का। तरह तरह के पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। ऐसे मे अगर आपके घर की में पारंपरिक व्यंजनों के साथ कुछ डिफरेंट वैरायटी की डिशेस होंगी तो यकीनन आपको कुछ एक्स्ट्रा तारीफें भी मिलेंगी।

दिवाली पर बनाएं ये स्पेशल dishes

1. पनीर चॉकलेट बॉल्स
सामग्री: पनीर, चॉकलेट, मेवे और थोड़े ड्राई फ्रूट्स।
विधि: पनीर को मैश करें और उसमें चॉकलेट और कटे हुए मेवे मिलाएं। गोल बॉल्स बनाएं और कोको पाउडर में रोल करें। ये एक अनोखी स्वादिष्ट मिठाई है।

2. कद्दू की खीर
सामग्री: कद्दू, दूध, चीनी और इलायची।
विधि: कद्दू को उबालें, फिर उसे दूध और चीनी के साथ पकाएं। इसमें थोड़ा मावा भी डाल सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स और इलायची डालकर स्वाद बढ़ाएं। यह खीर एक नया और खास स्वाद लेकर आएगी।

3. दही पापड़ी चाट
सामग्री: पापड़ी, दही, इमली की और हरी चटनी और अनार दाने।
विधि: पापड़ी पर दही और चटनी डालें, फिर अनार के दाने से सजाएं। यह एक ताज़ा और कुरकुरी चाट है।

4. रागी लड्डू
सामग्री: रागी का आटा, घी गुड़ और मेवे।
विधि: घी में रागी का आटा भूनें, गुड़ मिलाएं और लड्डू बनाएं। ये लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं।

5. फलों का चाट
सामग्री: विभिन्न फल जैसे सेब, संतरा, अनानास, केले, चेरी और नींबू का रस।
विधि: सभी फलों को काटकर मिलाएं और नींबू का रस डालकर चाट तैयार करें। यह एक स्वास्थ्यवर्धक और ताजगी भरा व्यंजन है। इसे एकदम फ़्रेश सर्व करें।

6. भुने चने और मूंगफली का मिक्स
सामग्री: भुने चने, मूंगफली, काली मिर्च और काला नमक।
विधि: सभी सामग्रियों को मिलाकर एक कुरकुरा स्नैक तैयार करें। इसे सर्व करने से पहले थोडा सा नींबू का रस डालें।

7. श्रीखंड/आमखंड
सामग्री: दही, चीनी, और आम का प्यूरी (ऑप्शनल)।
विधि: दही को अच्छी तरह से छानकर उसका चक्का बना लें। फिर उसमें चीनी और आम की प्यूरी मिलाएं। ये डिश दिवाली के स्वाद को एक ट्विस्ट वाली मिठास से भर देगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews