भागदौड़ भरी जिंदगी, नींद की कमी, और लगातार स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों के नीचे dark circles यानी काले घेरे होना आम बात हो गई है। लेकिन ये छोटे से काले घेरे आपकी पूरी खूबसूरती पर भारी पड़ जाते हैं। बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम और सीरम भी हर किसी के बजट में नहीं आते।
ऐसे में एक सस्ता, असरदार और बिल्कुल घरेलू उपाय सामने आया है, ग्लिसरीन। हां, वही ग्लिसरीन जो अक्सर सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज़ करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इस लेख में हम बताएंगे कि कैसे ग्लिसरीन से बना खास टोनर काले घेरे (dark circles) को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है।
ग्लिसरीन से करें डार्क सर्कल्स का इलाज
1. क्यों होता है डार्क सर्कल और क्या है इसका असली कारण
काले घेरे (Dark circles) कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं नींद की कमी, थकावट, डिहाइड्रेशन, उम्र का असर और गलत खानपान। इसके अलावा, लगातार मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन देखना भी आंखों के आसपास की त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। यह हिस्सा बेहद नाजुक होता है, और जल्दी काला पड़ जाता है।
जब स्किन में नमी की कमी हो जाती है, तब भी आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। ऐसे में ग्लिसरीन एक नेचुरल हाइड्रेटिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो स्किन को जरूरी नमी देता है और पिग्मेंटेशन को हल्का करता है।
2. ग्लिसरीन टोनर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- 1 चम्मच ग्लिसरीन
- 2 चम्मच गुलाबजल (Rose Water)
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
कैसे बनाएं और लगाएं
- एक छोटी कटोरी में ये तीनों चीजें अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण को किसी खाली स्प्रे बॉटल में भर लें।
- रोज रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं।
- बिना धोए छोड़ दें और रातभर असर करने दें।
- इस टोनर को आप 5-7 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. ग्लिसरीन के फायदे
- हाइड्रेशन: ग्लिसरीन त्वचा को गहराई से नमी देता है जिससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है।
- पिग्मेंटेशन कम करता है: इसके इस्तेमाल से स्किन का रंग हल्का होता है और dark circles धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
- थकावट के असर को करता है कम: ग्लिसरीन आंखों के आसपास की थकी और सूजी हुई त्वचा को राहत देता है।
- बजट फ्रेंडली इलाज: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तुलना में यह उपाय बेहद सस्ता है और सभी स्किन टाइप पर असरदार है।
- डेली यूज़ से 1 से 2 हफ्तों में असर साफ दिखने लगता है। बस धैर्य और नियमितता बनाए रखें।





