Hindi News

मैट लिपस्टिक अप्लाई करते समय फॉलो करें यह 4 टिप्स, मिलेगा क्लासी और स्मूद लुक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
लिपस्टिक लगाना हर लड़की को पसंद आता है। अगर आप भी मैट लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चलिए कुछ आसान टिप्स जान लेते हैं।
मैट लिपस्टिक अप्लाई करते समय फॉलो करें यह 4 टिप्स, मिलेगा क्लासी और स्मूद लुक

Lipstick Hacks: खूबसूरत देखने के लिए हर लड़की मेकअप जरूर करती है। चाहे वो कॉलेज गोइंग गर्ल हो, ऑफिस गोइंग महिला या फिर ग्रहणी हर किसी को हर मौके पर खूबसूरत दिखना बहुत पसंद होता है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने आउटफिट, ज्वेलरी, फुटवियर, मेकअप पर बहुत ध्यान देती हैं।

मेकअप करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। हालांकि, इन सभी प्रोडक्ट में कुछ बेसिक प्रोडक्ट्स होते हैं जिनका इस्तेमाल मेकअप नहीं करने वाले लोग भी करते हैं। लिपस्टिक भी एक ऐसी चीज है जो हर किसी को लगाना पसंद होती है। लिपस्टिक लगाने के मामले में हर किसी की पसंद भी अलग होती है। समय-समय पर इसके ट्रेंड भी चलते हैं, जिन्हें हर कोई फॉलो करना चाहता है।

इन दिनों लिक्विड मैट लिपस्टिक का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस तरह की लिपस्टिक होठों पर लंबे समय तक टिकी रहती है और क्लासी लुक देती है। बेस्ट लुक पाने के लिए मैट लिपस्टिक लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इससे लुक खराब नहीं होता है। चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फॉलो करें Lipstick Hacks

सीधा ना करें अप्लाई

आपको यह लिपस्टिक डायरेक्ट होंठ पर नहीं लगानी चाहिए। इसे लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाए ताकि होंठ सॉफ्ट हो जाएं। ड्राई होठों पर इसे लगाने से स्मूथ फिनिश नजर नहीं आती है।

मिक्स करने से बचे

लिपस्टिक लगाने के बाद अक्सर लोगों को दोनों होठों की लिपस्टिक मिक्स करने की आदत होती है। मैट लिपस्टिक के साथ ऐसा करने से एक लाइन बन जाती है और लुक खराब लगने लगता है। लुक बिगड़े नहीं इसके लिए दोनों होठों पर एक जैसी लिपस्टिक लगाएं और इसे मिक्स ना करें।

अच्छी तरह लगाएं दूसरा कोट

लिपस्टिक का एक कोट लगाने के बाद जब ये ड्राई हो जाता है। इसके बाद ही आपको दूसरा कोट लगाना है। ऐसा करने से परफेक्ट फिनिश आती है और शेड भी अच्छा लगता है।

ब्रश से करें साफ

जिस भी ब्रश से आप लिपस्टिक अप्लाई करते हैं, उसके किनारे को आपको अच्छी तरह से पोंछ देना चाहिए। अगर ब्रश पर ज्यादा लिपस्टिक रहती है तो यह होठों पर भी ज्यादा लग जाती है। एक्स्ट्रा लिपस्टिक हटा देने से लुक अच्छा लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews