Hindi News

विज्ञान के ये 5 टिप्स आपकी याददाश्त को बनाएंगे बेहतर

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
विज्ञान के ये 5 टिप्स आपकी याददाश्त को बनाएंगे बेहतर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपको भी बातें याद रखने में दिक्कत आती है। आप भी चीजें भूल जाते हैं और फिर देर तक परेशान होते रहते हैं। ये समस्या कई लोगों के साथ होती है। स्टूडेंट्स के सामने भी ये एक बड़ा सवाल होता है। वहीं याददाश्त में कमी या फिर धीरे धीरे भूलने की आदत बहुत परेशान करती है। लेकिन विज्ञान के पास इसका सॉल्यूशन है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे वैज्ञानिक तरीके, जिससे आप बातों को बेहतर तरीके से याद रख पाएंगे।

Government Job 2022 : यहाँ 349 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

  •  Learn, Practice, Recall, Repeat..इस फॉर्मूले के अनुसार चलिए। किसी बात की पक्की स्मृति के लिए पहले उसे याद करें, उसकी प्रैक्टिस करें, उसे रिकॉल करें और दोहराएं। इससे आपके दिमाग में वो अंकित हो जाती है।
  • अपनी जानकारी को छोटे छोटे हिस्सों में बांटिए और फिर उन्हें मिलाकर दिमाग में एक बड़ी यूनिट बनाइये। एक साथ बड़ी चीज याद करने में दिक्कत होती है। जब आप उसे कई भागों में बांट देंगे तो ये आपके दिमाग के लिए आसान होगा।
  • किसी महत्वपूर्ण चीज को याद रखने के लिए उसे किसी रूपक या कहानी से कनेक्ट कीजिए। कहानियां बड़ी आसानी से दिमाग में बनी रहती है, ऐसे में वो बात भी आपकी स्मृति में ठहरी रहेगी।
  • हमारा दिमाग दृश्यों को आसानी से नहीं भूलता। इसलिए किसी बात को याद रखने के लिए उसे दृश्य में तब्दील कीजिए। ये आप कल्पना में भी कर सकते हैं और आजकल इसके लिए कई ऑनलाइन विकल्प भी मौजूद हैं।
  • अगर आप लगातार बातें भूल रहे हैं तो इसका कारण ये भी हो सकता है कि आपका दिमाग ओवर बर्डन हो। एक अच्छी और भरपूर नींद जरुरी है दिमाग को शांत रखने के लिए।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews