होंठों की देखभाल अक्सर हमारे रोज़मर्रा की सुंदरता का हिस्सा होती है। लेकिन आज हम इतना भी ध्यान क्यों न रख लें कुछ न कुछ कमी रह जाती है, या फिर ध्यान रखने के बावजूद भी कई तरह की ऐसी चीज़ें हैं जिनका हमें सामना करना ही पड़ता है, जैसे प्रदूषण, धूप और ठंडी हवाएँ। इन सबके कारण होंठों की हम चाहे कितनी भी देखभाल क्यूँ न करें फिर भी रूखे और फीके नज़र आते हैं। कई बार हम सोचते हैं कि शायद अगर हम महंगे लिप बाम ख़रीदेंगे तो ये प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएगी। लेकिन बाज़ार वाले लिप बाम में भी तरह-तरह के कैमिकल पाए जाते हैं, उनका इस्तेमाल करना भी ख़तरे से ख़ाली नहीं है।
इसलिये क्यों न इस प्रॉब्लम का एक प्राकृतिक सॉल्यूशन ढूंढा जाए। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं चुकंदर और एलोवेरा से बने लिप बाम की, दरअसल इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर घर पर ही बहुत अच्छा और प्राकृतिक लिप बाम बनाया जा सकता है। ये लिप बाम न सिर्फ़ होठों को गुलाबी बनाने में मदद करेंगे बल्कि उन्हें पोषण और नमी भी देंगे।
चुकंदर और एलोवेरा से कैसे बनाएँ लिप बाम?
चुकंदर में प्राकृतिक पिगमेंट और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो होठों को गुलाबी रंग और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा होठों को मुलायम बनाने में मदद करता है और सूखापन भी दूर करता। इन दोनों का मिश्रण न केवल होठों को नरम बनाएगा बल्कि उन्हें प्राकृतिक चमक भी देगा।
आवश्यक सामग्री
- 1 छोटा चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच नारियल तेल या जैतून का तेल
- 1 छोटा कंटेनर या लिप बाम ट्यूब
चुकंदर और एलोवेरा से Lip Balm बनाने की विधि
- कद्दूकस किया हुआ चुकंदर और एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- इसमें नारियल तेल मिलाएं और हल्की आंच पर 2-3 मिनट गर्म करें।
- मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब यह गाढ़ा हो जाए, इसे छोटे कंटेनर में डालें।
- रात को सोते समय या दिन में आवश्यकतानुसार इस्तेमाल करें।
- इस विधि से होंठों को गुलाबी रंग मिलता है और प्राकृतिक नमी बनी रहती है।
एलोवेरा और तेल से Lip Balm बनाने की विधि
- एलोवेरा जेल को नारियल तेल और मक्खन के साथ गर्म करें।
- मिश्रण में थोड़ा चुकंदर का रस मिलाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर लिप बाम कंटेनर में भरें।
- इस लिप बाम का इस्तेमाल रोजाना करें और सूखापन व धब्बों से छुटकारा पाएं।
कौन कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?
इस प्राकृतिक लिप बाम का इस्तेमाल हर कोई कर सकता। ख़ासकर ये लिप बाम उन लोगों के लिए बहुत ख़ास माना जाता है जिनके होंठ काले हो गए हैं, यह लिप बाम रूखापन, फटे होंठ, डार्क पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। हर तरह के मौसम में इसे लगाया जा सकता है।





