Hindi News

हर बार पौधों में डल जाता है ज़्यादा पानी, अपनाएं ये 2 ट्रिक्स, पौधे रहेंगे सलामत

Written by:Bhawna Choubey
Published:
क्या आपके पौधों में गलती से ज्यादा पानी डाल दिया जाता है? ओवरवाटरिंग की समस्या पौधों के लिए खतरनाक हो सकती है, लेकिन घबराने की बात नहीं है.
हर बार पौधों में डल जाता है ज़्यादा पानी, अपनाएं ये 2 ट्रिक्स, पौधे रहेंगे सलामत

जैसा कि आजकल देखा जाता है कि कई लोगों का अपने घरों में पेड़-पौधे लगाने का शौक बढ़ता ही जा रहा है. जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह होती है वे लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं, वहीं जिन लोगों के घर में ज़्यादा जगह नहीं होती है वे लोग अपने घर की बालकनी और छत में तरह-तरह के फूलों और मौसमी सब्ज़ियों के पौधे लगाते हैं.

गार्डनिंग का शौक़ रखने वालों के लिए पौधों की सही देखभाल का ज्ञान होना बेहद ज़रूरी है, कई बार होता है कि लोग शौक़ की शौक़ में तरह-तरह के पेड़-पौधे तो अपने घरों में लगा लेते हैं, लेकिन सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं जिस वजह से पौधे कुछ ही दिनों में मुरझा जाते हैं.

पानी का रखें खास ध्यान (Plant Care)

अगर आपको भी तरह-तरह के पेड़-पौधों को लगाने का शौक़ है तो इस बात को समझे की हर पौधे की पानी की आवश्यकता अलग-अलग होती है, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें कम पानी की आवश्यकता होती है, वहीं कुछ को अधिक पानी की आवश्यकता होती है.

ओवरवॉटरिंग पौधों की जड़ों को सड़ा सकती है, इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपने पौधों में ज़्यादा पानी डाल दिया है, तो चलिए इस आर्टिकल के ज़रिए समझते हैं कि आप कैसे ओवरवॉटरिंग को कंट्रोल कर सकते हैं.

स्पंज

पौधों में डाला गया ज़्यादा पानी जोड़ों को नुक़सान पहुँचा सकता है, ऐसे में किचन में इस्तेमाल होने वाला साधारण स्पंज इस समस्या का सरल समाधान बन सकता है. स्पंज वॉटर स्टोरेज सिस्टम की तरह काम करता है, यह अतिरिक्त पानी को सोख लेता है.

इसका इस्तेमाल करने के लिए गमले के नीचे जहाँ ड्रेनेज होल होता है वहाँ स्पंज रखें, इसके ऊपर मिट्टी डालकर पौधा लगाएं, यह सेटअप न केवल ओवरवॉटरिंग से बचाएगा बल्कि मिट्टी की नमी बनाए रखेगा.

कॉफ़ी फ़िल्टर

गमलों में पौधे लगाने के दौरान अवसर मिट्टी ड्रेनेज होल को पूरी तरह से बंद कर देती है जिस वजह से पानी बाहर नहीं निकल पाता है और जड़े सड़ने लगती है. इस समस्या का सरल और प्रभावी समाधान है कॉफ़ी फ़िल्टर.

इसका इस्तेमाल करने के लिए गमले के छेद वाले निचले हिस्से में एक कॉफ़ी फ़िल्टर रखें, इसके ऊपर मिट्टी डालकर पौधा लगाए, यह फ़िल्टर न केवल मिट्टी को अपनी जगह पर बनाए रखेगा बल्कि अतिरिक्त पानी को भी बाहर निकलने में मदद करेगा.

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews