
आज 29 अक्टूबर है और देश भर में महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। आज के दिन की शुरुआत सुबह की सरगी से होती है। उसके बाद लंबा निर्जला उपवास, शाम का सोलह श्रृंगार और फिर चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। इस व्रत को लेकर महिलाओं ने काफी उत्सुकता देखने को मिलती है।
इसका आसान पर महिलाओं को अपनी बहन, दोस्तों, साथ में काम करने वालो को वर्कर्स को शुभकामनाएं देते हुए भी देखा जाता है। अन्य लोगों के लिए ये दिन किसी आम व्रत की तरह होता है लेकिन इसे करने वाली महिलाओं के लिए ये उनके सुहाग और पति की लंबी उम्र और सेहत से जुड़ा है। अगर आप भी अपने पति पत्नी या फिर अपनों को प्यार भरी और खास शुभकामनाएं देना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ आइडिया देते हैं।
करवा चौथ के लिए शुभकामनाएं
माथे की बिंदिया चमकती रहे
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे
पैरों की पायल झनकती रहे
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे
हैप्पी करवा चौथ
सपने में भी आपकी यह जोड़ी कभी न टूटे,
प्रार्थना यही कि एक दूजे से आप कभी न रूठे,
दो जिस्म एक जान बनकर,
आप दोनों की जिंदगी बीते।
चांद जैसा चमकता रहे आपका संसार,
हर रिश्ते में बना रहे प्यार और सत्कार।
खुशियों से भरा रहे जीवन का हर पल,
करवा चौथ मुबारक हो आपको हर साल।
सजी रहे हर किसी की मांग में प्यार की लाली,
खुशियों से भरी रहे हर घर की दिवाली।
रिश्तो में मिठास और जीवन में बहार रहे,
करवा चौथ पर परिवार में खुशियों की फुहार रहे।
पति के लिए शुभकामनाएं
करवा चौथ के मौके पर आप अपने पति को कुछ खास शुभकामनाएं भेज कर अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं।
हाथों में सजी मेहंदी, मांग में सिंदूर का नूर है,
आपके बिना जीवन बिल्कुल अधूरा है।
छलनी से देखकर करूंगी मैं दीदार,
आपके हो साथ मेरा हर सपना पूरा है।
चांद का इंतजार खत्म होने आया है,
आसमान में बादलों ने नया रंग बिखराया है।
सदा सलामत रहे आपकी ये मुस्कान,
दिल से मैंने आपके लिए यह व्रत निभाया है।
चांद से कहो आज थोड़ा जल्दी आए,
मेरी जान का चेहरा मुझे नजर आए।
तेरे प्यार से रोशन है मेरी दुनिया,
तेरा साथ हर जन्म में नसीब हो जाए।
पत्नी के लिए शुभकामनाएं
करवा चौथ के खास मौके पर पतियों के लिए व्रत रखने वाली पत्नियों को भी उनके हसबैंड की ओर से शुभकामनाएं दी जा सकती है।
चांद की चांदनी सा रूप है तुम्हारा,
दिन भर का उपवास है कितना प्यारा।
दुआ है रब से इतनी सी मेरी,
हर जनम में बना रहे साथ तुम्हारा।
तेरे चेहरे की मुस्कान कभी कम ना हो,
तेरी जिंदगी में खुशियों की कोई कमी ना हो।
हर जन्म में मिले तेरा ही साथ मुझे,
मेरे प्यार पर कभी वक्त का असर ना हो।
तुमसे शुरू तुम पर ही खत्म मेरी हर बात है,
तुम ही मेरी खुशी तुम ही मेरा संसार हो।
करवा चौथ पर रब से बस यही मांगता हूं,
हर जन्म में तुम मेरी जीवनसंगिनी बनो।

