करवा चौथ (Karwa Chauth look) का मौका आते ही हर महिला सजाने संवरने के बारे में सोचने लगती है। यह ऐसा मौका होता है जब हर महिला 16 श्रृंगार करती है और सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती है। मौका व्रत और त्योहार का होता है ऐसे में हर कोई ट्रेडीशनल आउटफिट पहनना पसंद करता है।
करवा चौथ वैसे भी केवल पूजा और व्रत का नहीं बल्कि महिलाओं के सज धज कर तैयार होने का समय होता है। इस दिन वो यूनिक साड़ियां पहनकर सबसे अलग और सुंदर दिखना चाहती हैं। अगर आप भी यह सोच रही हैं कि करवा चौथ पर आपको कैसा लुक रखना चाहिए। तो आप अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट की लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
राधिका मर्चेंट के लुक (Karwa Chauth look)
राधिका वैसे तो हर तरह के आउटफिट में सुंदर लगती हैं, लेकिन जब वह ट्रेडीशनल आउटफिट और स्पेशली साड़ी पहनती हैं तब उनका लुक कमाल का होता है। अगर आप भी यूनिक और खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो राधिका के ट्रेडिशनल और फैशन के बेहतरीन संगम से आइडिया ले सकते हैं।
कॉर्सेट ब्लाउज लेस साड़ी
आप राधिका की तरह अगर कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो लेस वाली साड़ी के साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज पहन सकते हैं। इसमें आपको फोल्डर मॉडर्न दोनों ही तरह का अंदाज नजर आएगा। आप अपने किसी भी पसंदीदा रंग में इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं।
सीक्वेंस साड़ी
अगर आपको मॉडर्न लुक चाहिए तो सीक्वेंस वर्क की साड़ी बहुत खूबसूरत लगेगी। इसके साथ आप खूबसूरत सा नेकलेस पहन सकती हैं। पूरी तरह से सीक्वेंस वर्क से भारी साड़ी को फ्री पल्लू स्टाइल में पहन कर आप बालों को वेवी लुक दे सकती हैं।
शीयर ग्रे साड़ी
राधिका की एक फ्लोरल ब्लाउज वाली साड़ी देखने में बहुत ही खूबसूरत है। अगर आपको सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक पसंद है तो मिनिमल मेकअप और स्ट्रेट बालों के साथ आप भी इस तरह की साड़ी पहन सकती हैं। करवा चौथ के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है जो आपको सबसे अलग दिखाएगा।
ऑफ वाइट और गोल्डन साड़ी
ऑफ व्हाइट रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपको बहुत खूबसूरत बनाने का काम करेगी। आप चाहे तो इसके साथ महाराष्ट्रीयन नथ पहन सकते हैं। इसमें आप काफी अट्रैक्टिव नजर आएंगे। ट्रेडिशनल लुक देना है तो गोल्ड ज्वेलरी भी पहनी जा सकती है।
चेनमेल साड़ी
अगर आपको बोल्ड लुक पसंद है तो आप भी इस तरह की साड़ी पहन सकते हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज और डायमंड ज्वेलरी के साथ पहनी गई यह साड़ी ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेहतरीन संगम है। करवा चौथ पर अगर आपको सबसे अलग दिखना है तो इस तरह की साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।
गुलाबी साड़ी
यह बहुत ही खूबसूरत रंग है जिसे आप सिल्वर ब्लाउज और डायमंड ज्वेलरी के साथ पहन सकते हैं। राधिका ने अपनी फ्रिल वाली साड़ी को बहुत ही एलिगेंट तरीके से कैरी किया है। इसके साथ आप भी एक स्टाइलिश सा बैग हाथों में ले सकती हैं।
प्री स्टिच्ड साड़ी
करवा चौथ पर अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है तो प्री स्टिच्ड साड़ी बेस्ट रहेगी। इस तरह की साड़ी में शरारा पेंट, लंबी जैकेट के साथ साड़ी की तरह पल्लू होता है। ये मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह का लुक देने का काम करता है।






