Hindi News

होंठ फटते हैं तो भी इस तरीक से लगाएं लिपस्टिक बेझिझक, दिखेंगे सॉफ्ट और ग्लॉसी

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Lipstick Hacks: फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आपके होंठ खराब दिखने लगते हैं तो परेशान न हों। कुछ आसान ट्रिक्स और होम रेमेडीज से आप अपने होंठों को नर्म बनाकर खूबसूरत लिपस्टिक लुक पा सकती हैं।
होंठ फटते हैं तो भी इस तरीक से लगाएं लिपस्टिक बेझिझक, दिखेंगे सॉफ्ट और ग्लॉसी

मेकअप की बात और लिपस्टिक का ज़िक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। लिपस्टिक चेहरे को न सिर्फ़ ख़ूबसूरत बनाती है बल्कि पूरे लुक को कंप्लीट करती है। रोज़ाना के सिंपल लुक से लेकर पार्टियां या वेडिंग मेकअप में लिपस्टिक हर स्टाइल में अहम रोल निभाती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक (Lipstick Hacks) लगाने का सही तरीक़ा बहुत मायने रखता है। कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि लिपस्टिक लगाने के बाद उनके होंठ फटे-फटे नज़र आते हैं। फटे हुए होंठों पर लिपस्टिक लगाना कई बार आत्मविश्वास घटा देता है। होंठ ड्राई और क्रैक हो जाते हैं, जिससे लिपस्टिक फैलती है और रंग भी खराब दिखता है। खासतौर पर गर्मियों में या जब पानी कम पिया जाए, तो ये समस्या बढ़ जाती है। लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने फटे होंठों पर भी स्मूद और खूबसूरत लिपस्टिक लुक पा सकती हैं।

होंठों को एक्सफोलिएट करना है सबसे पहला स्टेप

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की डेड स्किन हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप घर पर बनी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर रगड़ें। ये स्क्रब होंठों की डेड स्किन को हटाकर उन्हें स्मूद बनाता है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करना होंठों को हेल्दी और साफ रखता है, जिससे लिपस्टिक लगाने के बाद कोई क्रैक नजर नहीं आता। बाजार में भी लिप स्क्रब मिलते हैं, लेकिन घर का बना स्क्रब नैचुरल होता है और साइड इफेक्ट्स से भी बचाता है।

लिप बाम लगाना न भूलें

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं। ये होंठों को सॉफ्ट बनाता है और फटने से बचाता है। अगर होंठ पहले से ही फटे हुए हैं, तो लिप बाम एक सुरक्षात्मक परत की तरह काम करता है, जिससे लिपस्टिक का टेक्सचर स्मूद रहता है। आप नारियल तेल या बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कोशिश करें कि मैट लिपस्टिक लगाने से पहले ज्यादा मॉइश्चराइजिंग बाम लगाएं, ताकि होंठ ज्यादा ड्राई न दिखें।

सही टेक्निक से लगाएं लिपस्टिक

फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होंठों को अच्छी तरह साफ करें, फिर लिप बाम लगाएं और 5 मिनट बाद टिशू से हल्का डैब करें। इसके बाद एक न्यूट्रल लिप लाइनर से होंठों को आउटलाइन करें, ताकि शेप डिफाइन हो जाए। फिर ब्रश की मदद से लिपस्टिक अप्लाई करें। ब्रश से लगाने से लिपस्टिक की परत पतली और बराबर होती है, जिससे क्रैक वाले हिस्से छुप जाते हैं। अगर बहुत ज्यादा क्रैक हों तो लिक्विड लिपस्टिक से बचें और क्रीम-बेस्ड या हाइड्रेटिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इनसे होंठ ज्यादा स्मूद दिखते हैं।

कपड़े और मौके के हिसाब से लिपस्टिक का रंग चुनें

अगर आपके होंठ फटे हैं तो बहुत डार्क कलर जैसे डीप रेड या प्लम टोन से बचें, क्योंकि ये क्रैक्स को और ज्यादा उभार सकते हैं। इसकी बजाय कोरल, पिंक या न्यूड शेड्स चुनें जो नैचुरल और फ्रेश लुक देते हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं, तो शिमर वाला क्रीम-बेस्ड लिपस्टिक ट्राय करें जो फटे होंठों को भी ग्लोइंग बनाता है।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews